फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Two children appealed to the High Court to get money for books and uniforms

Lucknow News : दो बच्चों ने हाईकोर्ट से किताबें, यूनिफॉर्म की धनराशि दिलाने की लगाई गुहार

Wed, 02 Oct 2024 07:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 02 Oct 2024 07:09 PM IST
सार

आठवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ रहे इन बच्चों का कहना है कि उन्होंने इस धनराशि को पाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ को अर्जी दी थी। लेकिन, न तो उन्हें कोई जवाब मिला और न ही यह धनराशि दी गई।

विज्ञापन
Lucknow News: Two children appealed to the High Court to get money for books and uniforms
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में दो बच्चों ने हाईकोर्ट से किताबें, यूनिफॉर्म की धनराशि दिलाने की गुहार की है। कोर्ट ने मामले में 18 अक्तूबर को सरकारी वकील को सरकार से जानकारी लेकर पेश करने का आदेश दिया।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति आलोक माथुर की एकल पीठ के समक्ष शहर के रेनबो पब्लिक स्कूल के 12-14 साल के दो बच्चों ने अपने पिता के माध्यम से याचिका दाखिल कर कहा कि वे एक योजना के तहत हर साल किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए हर साल पांच-पांच हजार रुपए पाने के हकदार हैं। 
विज्ञापन


आठवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ रहे इन बच्चों का कहना है कि उन्होंने इस धनराशि को पाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ को अर्जी दी थी। लेकिन, न तो उन्हें कोई जवाब मिला और न ही यह धनराशि दी गई। कहा कि उन्हें यह धनराशि वर्ष 2019 में मिली थी, इसके बाद नहीं दी गई। बच्चों ने पढ़ाई के लिए योजना के तहत धनराशि दिलाने का आग्रह किया। उधर, सरकारी वकील ने कहा कि बच्चों ने याचिका में ऐसी किसी मौजूदा योजना का जिक्र नहीं किया है। ऐसे में ऐसी किसी मौजूदा योजना की जानकारी लेने को समय देने की गुजारिश की। इसपर कोर्ट ने मामले को 18 अक्तूबर को प्रमुखता से सूचीबद्ध करने का निर्देश देकर सरकारी वकील को सरकार से जानकारी लेकर पेश करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed