फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Trust invited President and Vice President, Akhilesh expressed gratitude on receiving the invita

Lucknow : प्राण प्रतिष्ठा के बाद सपरिवार दर्शन करने जाएंगे अखिलेश, निमंत्रण के लिए चंपत राय को दिया धन्यवाद

Sun, 14 Jan 2024 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 14 Jan 2024 12:05 AM IST
सार

उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रख्यात मूर्ति शिल्पकार राम वी सुतार व चित्रकार वासुदेव कामत भी समारोह के खास मेहमान होंगे।

विज्ञापन
Lucknow News: Trust invited President and Vice President, Akhilesh expressed gratitude on receiving the invita
रामलला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण मिल गया है। इसके लिए उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या के महासचिव चंपत राय को धन्यवाद देते हुए कहा है कि वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सपरिवार दर्शनार्थी बनकर अयोध्या आएंगे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के स्नेह निमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और समारोह के सकुशल संपन्न होने के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रख्यात मूर्ति शिल्पकार राम वी सुतार व चित्रकार वासुदेव कामत भी समारोह के खास मेहमान होंगे। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक न्यासी ने बताया कि दिल्ली में ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल, विहिप के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार व मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने राष्ट्रपति को समारोह के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन


उप राष्ट्रपति को राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष ने निमंत्रण पत्र सौंपा। संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत को पहले ही आमंत्रण पत्र दिया जा चुका है। प्रख्यात मूर्ति शिल्पकार पद्मभूषण राम वी. सुतार ने ही विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी बनाई है। अयोध्या के लिए भी इनका खास योगदान है। सुतार ने लता मंगेशकर चौक में स्थापित वीणा का भी निर्माण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए और भव्य मंदिर में स्थापित की जाने वाली रामलला की अचल मूर्ति की डिजाइन बनाने वाले प्रसिद्ध चित्रकार वासुदेव कामत भी समारोह का हिस्सा होंगे। पद्मभूषण कामत की ओर से नई मूर्ति के लिए बनाया गया रामलला का चित्र ट्रस्ट को सबसे ज्यादा पसंद आया था। इसी तरह जाने-माने पंजाबी गायक गुरदास नान को ट्रस्ट ने समारोह में बुलाया है।

केशव और पाठक को मिला निमंत्रण
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है। शनिवार को आरएसएस के प्रतिनिधि मंडल ने केशव मौर्य और पाठक के सरकारी आवास पर पहुंचकर उन्हें निमंत्रण पत्र दिया। उल्लेखनीय है कि मौर्य और पाठक रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों में सक्रिय हैं।


निमंत्रण मिला लेकिन जाना तय नहीं : कटियार
भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है। राम मंदिर आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने के फलस्वरूप रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उन्हें भी आमंत्रित किया है। हालांकि अभी उन्होंने समारोह में जाना तय नहीं किया है। इसके पीछे स्वास्थ्य को कारण बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed