फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Three college going girl students were molested by bullies for a distance of one kilometre.

Lucknow News : कॉलेज जा रही तीन छात्राओं से एक किलोमीटर तक शोहदों ने की छेड़छाड़

Thu, 19 Oct 2023 06:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 19 Oct 2023 06:23 PM IST
सार

दुबग्गा इलाके में एक युवती अपने परिवार संग रहती है। युवती चौक के नक्खास इलाके में एक कॉलेज की छात्रा है। उसके साथ उसकी दो चचेरी बहनें भी ई-रिक्शे से कॉलेज जाती हैं।

विज्ञापन
Lucknow News: Three college going girl students were molested by bullies for a distance of one kilometre.
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ई-रिक्शे से कॉलेज जा रही तीन छात्राओं से एक किलोमीटर तक बाइक सवार शोहदों ने छेड़छाड़ की। आरोपियों उनको दुबग्गा से पीछा किया और चलते ई-रिक्शे पर मोबाइल नंबर लिखी पर्ची फेंक दी। इसके बाद आरोपियों ने ई-रिक्शा चालक को धमकाते हुए रिक्शा रुकवा लिया। एक छात्र के पिता ने ठाकुरगंज थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा तो वह नाबालिग निकली।

विज्ञापन


दुबग्गा इलाके में एक युवती अपने परिवार संग रहती है। युवती चौक के नक्खास इलाके में एक कॉलेज की छात्रा है। उसके साथ उसकी दो चचेरी बहनें भी ई-रिक्शे से कॉलेज जाती हैं। 16 अक्तूबर की सुबह तीनों छात्राएं ई-रिक्शे से कॉलेज जाने के लिए घर से निकली। इस बीच दुबग्गा चौराहे से बाइक सवार ठाकुरगंज मल्लपुर निवासी दो किशोरों ने उनको पीछा कर लिया। रास्ते में बाइक सवार शोहदे छात्राओं के साथ अश्लीलता करते रहे। 
विज्ञापन


इस दौरान जब ई-रिक्शा सराय माली खां तिराहे के पास पहुंचा तो आरोपियों ने चलते ई-रिक्शा पर मोबाइल नंबर लिखी पर्ची छात्राओं की तरफ फेंक दी और उक्त नंबर पर बात करने के लिए कहा। इसके बाद आरोपियों ने ई-रिक्शा चालक को धमकाते हुए रिक्शा रोकने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डर के चलते ई-रिक्शा चालक ने रफ्तार धीमी कर ली। इस घटना से तीनों छात्राएं डर व सहम गई। कॉलेज से घर लौटने के बाद उन लोगों ने सारी बात परिजनों को बताई। इस पर एक छात्रा के पिता ने बुधवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है, दोनों नाबालिग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed