फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: The girl was dragged into the house and raped, the accused's family threatened the girl's father

Lucknow News : किशोरी को घर में घसीट किया दुष्कर्म, आरोपी के परिजनों ने किशोरी के पिता को धमकाया

Sun, 17 Mar 2024 07:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 17 Mar 2024 07:30 PM IST
सार

लखनऊ में मलिहाबाद इलाके में शनिवार दोपहर 14 साल की किशोरी को गांव का युवक जबरन अपनी भाभी के घर में घसीटकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Lucknow News: The girl was dragged into the house and raped, the accused's family threatened the girl's father
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में मलिहाबाद इलाके में शनिवार दोपहर 14 साल की किशोरी को गांव का युवक जबरन अपनी भाभी के घर में घसीटकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों से शिकायत करने पर आरोपी ने पीड़िता के पिता को धमकाया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मलिहाबाद के एक गांव में मजदूर दो बेटियों के साथ रहते हैं। शनिवार को वह काम पर गए थे। बेटियां घर में अकेली थीं। तभी गांव निवासी कुलदीप उनकी बड़ी बेटी को जबरन अपनी भाभी के घर खींच ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की छोटी बहन भी वहां पहुंच गई और उसने शोर मचाया। तब आरोपी भाग निकला। मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि कुलदीप को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वह खेती किसानी करता है।
विज्ञापन


मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म
मोहनलालगंज के एक गांव में 25 वर्षीय युवती परिवार संग रहती है। वह मानसिक रूप से कमजोर है। युवती के भाई के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे गांव निवासी जितेंद्र बहन को जबरदस्ती हाथ पकड़कर पुरसैनी रेलवे क्रासिंग के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती को घर से गायब देख परिजनों ने उसको तलाशना शुरु किया तो वह घटनास्थल के पास बदहवास हालत में मिली। शनिवार को आरोपी जितेंद्र के पर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के जेई पर दुष्कर्म की एफआईआर
गाजीपुर इलाकाई निवासी एक युवती के मुताबिक रेलवे में तैनात जेई विनोद कुमार यादव से उनकी दोस्ती थी। 7 फरवरी 2020 को आरोपी युवती को देवा दर्शन के लिए ले गया और वापस लौटते वक्त अपने घर ले गया था। वहां पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर आरोपी वादा किया कि वह उसके साथ शादी करेगा। फिर शादी के नाम पर शारीरिक शोषण करने लगा। अश्लील फोटो भी क्लिक कर ली थी। जिसको लेकर वह उसको ब्लैकमेल करता था। शादी की बात से भी मुकर गया। तब पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर गाजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक वर्तमान में आरोपी की तैनाती मुंबई में है। जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed