फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: The accused of absconding murder arrested ten years ago while going to the production

Lucknow News : पेशी पर जाते समय दस साल पहले फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार, एक लाख रुपये का था इनाम

Fri, 21 Oct 2022 05:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 21 Oct 2022 05:42 PM IST
सार

देवरिया निवासी दिनेश तिवारी को नाका में 2009 में अपहरण व हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा भी हुई थी। वह पेशी के दौरान 6 अक्तूबर 2012 में पुलिस अभिरक्षा में फरार हो गया था।

विज्ञापन
Lucknow News: The accused of absconding murder arrested ten years ago while going to the production
गिरफ्तार - फोटो : social media

विस्तार

दस साल पहले पेशी पर जाते समय फरार हुए हत्या आरोपी दिनेश तिवारी को असम से गिरफ्तार कर लिया गया। चिनहट व क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को दबोचा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सजायाफ्ता है। एक लाख का इनाम भी घोषित था।

विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था पीयूष मोर्डिया के मुताबिक, देवरिया निवासी दिनेश तिवारी को नाका में 2009 में अपहरण व हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा भी हुई थी। वह पेशी के दौरान 6 अक्तूबर 2012 में पुलिस अभिरक्षा में फरार हो गया था। इस मामले में वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आजीवन कारावास की सजा पा चुके दिनेश तिवारी के फरार होने के बाद वर्ष 2014 में उसके खिलाफ  पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर ने दिनेश तिवारी पर इनाम की राशि पांच हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी। 18 अक्तूबर को प्रभारी निरीक्षक चिनहट तेज बहादुर सिंह व क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा की संयुक्त टीम ने दिनेश को असम से गिरफ्तार किया। जेसीपी के मुताबिक, आरोपित दिनेश असम में रहकर परचून की दुकान चल रहा था और कोचिंग भी पढ़ता था। पूछताछ में दिनेश तिवारी ने बताया कि वह अंग्रेजी से एमए कर रहा है। दिनेश के खिलाफ  नाका के अलावा महानगर, वजीरगंज और जौनपुर जनपद में 6 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
विकासनगर निवासी चांदी प्रसाद के बेटे राकेश कुमार उर्फ  मुन्ना की हत्या दिनेश तिवारी ने दोस्त रवि गुप्ता और रविंद्र के साथ मिल कर की थी। राकेश लविवि में एमए का छात्र था। रवि गुप्ता के नाका खुर्शेदबाग स्थित किराए के मकान में मुन्ना का शव मिला था। उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में रवि गुप्ता, रविंद्र और दिनेश तिवारी को आरोपी बनाया था। 16 फरवरी 2010 को पुलिस ने दिनेश तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सात अक्तूबर 2012 में विशेष न्यायाधीश एससी एसटी की कोर्ट में दिनेश की पेशी थी, जहां उसे सिपाही राजकिशोर यादव लेकर आया था। सिगरेट पीने के बहाने सिपाही को चकमा देकर दिनेश भाग निकला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed