फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Temple of Lord Shri Ram in Chitrakoot declared as Yatrikar Free Zone

Lucknow News : चित्रकूट में भगवान श्रीराम की तपोस्थली यात्रीकर फ्री जोन घोषित

Mon, 22 Aug 2022 11:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 22 Aug 2022 11:24 PM IST
सार

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक के परिप्रेक्ष्य में मध्य प्रदेश सरकार ने इस फैसले पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Lucknow News : Temple of Lord Shri Ram in Chitrakoot declared as Yatrikar Free Zone
चित्रकूट में दीपोत्सव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश (चित्रकूट) में भगवान श्रीराम की तपोस्थली को यातायात के लिए फ्री जोन घोषित कर दिया गया है। दोनों राज्यों के बीच बीच हुए करार के तहत अब एक-दूसरे की सीमा में आने-जाने के लिए यूपी व एमपी के वाहनों को सीमा पर पैसेंजर टैक्स नहीं देना पड़ेगा। अभी तक दोनों राज्य सभी वाहनों से सीमा पर पैसेंजर टैक्स वसूलते थे। मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक के परिप्रेक्ष्य में मध्य प्रदेश सरकार ने इस फैसले पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इस टैक्स को समाप्त करने के लिए योगी सरकार ने वर्ष 2021 में ही नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके बाद कई बार दोनों सरकारों के बीच इस मुद्दे पर बातचीत भी हुई। मगर बात बन नहीं सकी लेकिन सोमवार को मध्य प्रदेश में हुई मध्य क्षेत्रीय बैठक के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने टैक्स को समाप्त करने की हरी झंडी दे दी है। गौरतलब है कि चित्रकूट स्थित तीर्थ क्षेत्र के साधु-संत लंबे समय से दोनों राज्य के सीमा पर लगने वाले इस टैक्स को माफ करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


धर्मनगरी क्षेत्र में रामघाट पर मंदाकिनी नदी के एक तरफ यूपी क्षेत्र और दूसरी तरफ एमपी क्षेत्र पड़ता है। यहां के कुछ तीर्थस्थल यूपी और कुछ एमपी में पड़ते हैं। मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मध्य प्रदेश में पड़ने वाले चित्रकूट स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत यूपी की सीमा से कर्वी की ओर के स्थान और मार्ग जैसे गुप्त गोदावरी, सती अनुसुईया आश्रम, स्फटिक शिला, जानकी कुंड, प्रमोद वन, कामतानाथ पर्वत (एक द्वार), सीताचरण, हनुमान धारा, सीता रसोई, कोटिनाथ, देवागन और रामघाट सम्मिलित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed