{"_id":"637a6ab24172f6261201db82","slug":"lucknow-news-syed-arshad-owner-of-qazi-gun-house-arrested-reward-of-rs-50-000","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : काजी गन हाउस का मालिक सैयद अरशद गिरफ्तार, 50 हजार रुपये का था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : काजी गन हाउस का मालिक सैयद अरशद गिरफ्तार, 50 हजार रुपये का था इनाम
Sun, 20 Nov 2022 11:28 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:28 PM IST
सार
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि अरशद पर लखनऊ की कैसरबाग कोतवाली और आजमगढ़ की शहर कोतवाली में भी अवैध असलहों के कारोबार को लेकर मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
एसटीएफ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूपी एसटीएफ ने काजी गन हाउस के मालिक सैयद काजी अरशद को आजमगढ़ के कप्तानगंज से गिरफ्तार कर लिया है। बीते 28 अक्तूबर कों यूपी एटीएस ने बड़ी मात्रा में अवैध असलहों के साथ चार लोगों को आजमगढ़ के बिलरियागंज से गिरफ्तार किया था। उसी मामले में नामजद काजी अरशद फरार था। काजी पर एटीएस के एडीजी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि अरशद पर लखनऊ की कैसरबाग कोतवाली और आजमगढ़ की शहर कोतवाली में भी अवैध असलहों के कारोबार को लेकर मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया अरशद अवैध शस्त्रों व कारतूसों की तस्करी के कारोबार में लिप्त था। बता दें कि एटीएस ने 28 अक्तूबर को आफताब और मैनुद्दीन शेख व दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास अवैध बने और अधबने असलहे, अर्धनिर्मित आधुनिक पेन-गन व शस्त्र बनाने के अन्य सामान बरामद किए गए थे।
विज्ञापन