{"_id":"6581d0ee169e799e7c0be973","slug":"lucknow-news-strategic-step-to-increase-check-point-trade-on-nepal-india-border-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : नेपाल-भारत सीमा पर चेक प्वाइंट व्यापार बढ़ाने के लिए रणनीतिक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : नेपाल-भारत सीमा पर चेक प्वाइंट व्यापार बढ़ाने के लिए रणनीतिक कदम
Tue, 19 Dec 2023 10:53 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 19 Dec 2023 10:53 PM IST
सार
यूपी में आईएसीसी के कार्यकारी निदेशक और अध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा कि राज्य में कृषि व्यवसाय पर खास फोकस है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और संबंधित देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाना बैठक का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
इन्वेस्ट यूपी और इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन्वेस्ट यूपी और इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) की बैठक में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनुराग श्रीवास्तव, नेपाल मामलों के प्रभारी पीयूष श्रीवास्तव, पश्चिमी यूरोप मामलों की देखरेख करने वाले विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव और कतर में भारतीय राजदूत विपुल शामिल हुए। यूपी में आईएसीसी के कार्यकारी निदेशक और अध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा कि राज्य में कृषि व्यवसाय पर खास फोकस है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और संबंधित देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाना बैठक का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि नेपाल-भारत सीमा पर एकीकृत चेकपॉइंट्स को व्यापार तंत्र को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक रूप से विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने और विदेशों में भारतीय दूतावासों के साथ निर्बाध बातचीत के लिए नोडल एसोसिएशन स्थापित करना जरूरी है।
विज्ञापन
कतर में भारतीय राजदूत विपुल ने कहा कि कतर में हमारा मिशन यूपी इन्वेस्ट के साथ सहयोग करने, शैक्षिक सत्र आयोजित करने और उत्तर प्रदेश के निर्यात विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम विशेष रूप से कृषि आधारित व्यवसायों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) पहल के साथ काम कर रहे हैं। बैठक में इकाना के अध्यक्ष संजय सिन्हा, एचसीएल के कीर्ति करमचंदानी, टाटा मोटर्स के सैयद दानिश, संदीप कोहली आदि थे।
विज्ञापन