{"_id":"662a0fbaa3d18b92470092c9","slug":"lucknow-news-special-judge-s-son-commits-suicide-by-hanging-himself-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: जेईई क्वालीफाई न कर पाने पर न्यायाधीश के बेटे ने लगाई फांसी, परीक्षा परिणाम को लेकर तनाव में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: जेईई क्वालीफाई न कर पाने पर न्यायाधीश के बेटे ने लगाई फांसी, परीक्षा परिणाम को लेकर तनाव में था
Fri, 26 Apr 2024 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 26 Apr 2024 12:13 AM IST
सार
बटलर पैलेस कॉलोनी में न्यायाधीश के बेटे ने बुधवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। वह जेईई परीक्षा में असफल हो गया था और बेहद तनाव में था।
विज्ञापन
लखनऊ में जज के घर के बाहर पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जेईई मेन क्वालीफाई न कर पाने पर न्यायाधीश के बेटे ने बुधवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर अयोध्या चले गए और वहां अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
मूलरूप से देवरिया निवासी एनआईए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी बटलर पैलेस कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार रात खाना खाने के बाद उनका बेटा अजितेश त्रिपाठी (19) अपने कमरे में चला गया। एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह के मुताबिक रात तीन से चार बजे के बीच विवेकानंद उठे तो देखा बेटे के कमरे का दरवाजा बंद है।
विज्ञापन
उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। इस पर दरवाजा तोड़ा गया तो भीतर अजितेश पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला। उसे फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।अजितेश घर का इकलौता बेटा था। उससे छोटी दो बहनें हैं।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम को लेकर तनाव में था
हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि अजितेश परीक्षा परिणाम को लेकर बेहद तनाव में था। वह रिजल्ट न देख सके इसके लिए परिजनों ने पहले ही उसका मोबाइल अपने पास रख लिया था। लेकिन बुधवार रात जब परिणाम आया तो उसने लैपटॉप पर देख लिया।