फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: SP leader Manish Agarwal got bail, case is registered for making indecent remarks on Twitter

Lucknow News: सपा नेता मनीष अग्रवाल को मिली जमानत, ट्विटर पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में दर्ज है केस

Tue, 10 Jan 2023 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 10 Jan 2023 12:06 AM IST
सार

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव से सपा और भाजपा के बीच सोशल मीडिया पर चल रही लड़ाई अब सड़क पर आ गई है। दोनों दलों के प्रवक्ताओं व पदाधिकारियों ने ट्विटर पर एक दूसरे के खिलाफ निंदनीय और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। ऑनलाइन जुबानी जंग की जानकारी बड़े नेताओं को भी थी, लेकिन किसी ने रोकने की जहमत नहीं उठाई।

विज्ञापन
Lucknow News: SP leader Manish Agarwal got bail, case is registered for making indecent remarks on Twitter
सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ मनीष अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला जेल में बंद सपा मीडिया सेल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल को सोमवार की शाम जेल प्रशासन ने रिहा कर दिया। रिहाई की सूचना पाकर जेल के बाहर सपा नेता व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया।

विज्ञापन

 

जेल से निकलते ही पहले से बाहर मौजूद मनीष के साथियों ने उसे गले लगाने के साथ ही कंधे पर उठा लिया। इस दौरान मनीष ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। पुलिस ने आपत्तिजनक ट्वीट के मामले में रविवार सुबह करीब 10.30 बजे मनीष को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनके खिलाफ हजरतगंज थाने में चार मुकदमें दर्ज हैैं।

विज्ञापन


सोमवार को एसीपी मुख्यालय शिवाजी की कोर्ट से मनीष जगन को जमानत मिली। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आशीष तिवारी के मुताबिक रिहाई आदेश मिलने पर शाम को रिहा कर दिया गया। मालूम हो कि मनीष की गिरफ्तारी से खफा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उससे मिलने रविवार जेल पहुंच गए थे। हालांकि जेल प्रशासन ने सप्ताहिक अवकाश होने की बात कहकर रविवार को सपा प्रमुख की मनीष से मुलाकात कराने से इंकार कर दिया था। साथ ही हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते जेल प्रशासन ने मनीष को मुलाहिजा बैरक मे कड़ी निगरानी में रखा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा-सपा की ऑनलाइन लड़ाई, सड़क पर आई 
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव से सपा और भाजपा के बीच सोशल मीडिया पर चल रही लड़ाई अब सड़क पर आ गई है। दोनों दलों के प्रवक्ताओं व पदाधिकारियों ने ट्विटर पर एक दूसरे के खिलाफ निंदनीय और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। ऑनलाइन जुबानी जंग की जानकारी बड़े नेताओं को भी थी, लेकिन किसी ने रोकने की जहमत नहीं उठाई। इसी का नतीजा रहा कि अब मामला मुकदमे और गिरफ्तारी तक पहुंच गया है। हालांकि दोनों ओर सुलग रही आक्रोश की यह चिंगारी कभी भी बड़े आंदोलन का रूप ले सकती है। 

ट्विटर पर भाजपा के एक प्रवक्ता ने अखिलेश यादव पर पत्नी के लिए वोट मांगने का तंज कसा था। इसके बाद दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हुआ। हद तो तब हो गई जब सपा की ओर से भाजपा प्रवक्ताओं की पत्नी और बच्चों तक पर टिप्पणी की गई। आरएसएस के प्रचारकों के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत अन्य नेताओं को भी निशाने पर लिया गया। इसके बाद भाजपा प्रवक्ताओं के समर्थकों ने मुकदमा दर्ज कराया। पार्टी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कोर्ट में अखिलेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए याचिका दाखिल की।

 हाल ही में मामला तब और बढ़ गया जब भाजयुमो की सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. ऋचा राजपूत ने अखिलेश के खिलाफ ट्वीट किया। इस पर सपा ने भी अभद्र टिप्पणी की तो ऋचा ने केज दर्ज कराने के साथ अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव, उनकी बेटी के खिलाफ निंदनीय भाषा का उपयोग किया। इसके बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भी ऋचा पर केस दर्ज कराया। 


सीएम से मिले थे भाजपा प्रवक्ता
भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, मनीष शुक्ला और आलोक अवस्थी ने बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सपा के ट्विटर संचालक मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया था। सूत्रों के मुताबिक, सपा की ओर से युवा मोर्चा की महिला पदाधिकारी ऋचा राजपूत के खिलाफ अभद्र और अश्लील टिप्पणी करने के बाद मनीष को गिरफ्तार किया गया। वहीं, एक न्यूज चैनल की डिबेट में मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया अब भी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed