फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: SP chief Akhilesh Yadav targeted the government, after oil, gram, salt, now wheat is also missing from the ration

Lucknow News : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साधा सरकार पर निशाना, तेल, चना, नमक के बाद अब राशन से गेहूं भी गायब

Fri, 24 Jun 2022 07:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 24 Jun 2022 07:51 PM IST
सार

अखिलेश ने बयान जारी कर कहा कि गरीब की रोटी भी छीन ली गई है। भाजपा का हर वादा झूठा है। जनता को गुमराह करने के लिए जो सपने दिखाए उनकी सच्चाई अब सामने आने लगी है। वादों की चासनी से लोगों को अपने जाल में फंसाने की जो कवायद की अब उसका भी अंत नज़र आने लगा है।

विज्ञापन
Lucknow News: SP chief Akhilesh Yadav targeted the government, after oil, gram, salt, now wheat is also missing from the ration
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहले राशन से तेल, चना, चीनी, नमक गायब हुआ। अब गेहूं भी भाजपा निगल गई है। जून माह में गेहूं लाभार्थियों को क्यों नहीं दिया जा रहा है? पूरा राशन नहीं देना था तो चुनाव के वक्त झूठा वादा क्यों किया था? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ये सवाल उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


अखिलेश ने बयान जारी कर कहा कि गरीब की रोटी भी छीन ली गई है। भाजपा का हर वादा झूठा है। जनता को गुमराह करने के लिए जो सपने दिखाए उनकी सच्चाई अब सामने आने लगी है। वादों की चासनी से लोगों को अपने जाल में फंसाने की जो कवायद की अब उसका भी अंत नज़र आने लगा है। बुनियादी मुद्दों से ध्यान बंटाने में अब भाजपा सरकार सफल नहीं होगी।
विज्ञापन


सरकार ने 100 स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया था। काशी को क्योटो बनाने का सपना दिखाया था लेकिन दो बार के प्रधानमंत्रित्वकाल, अभी तक के 8 साल में, भारत का एक भी शहर दुनिया के 100 टॉप शहरों में शामिल नहीं है। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में विकास के रास्ते पर एक भी कदम नहीं बढ़ा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्नौज में विश्वस्तरीय इत्र पार्क के निर्माण का निर्णय सपा की सरकार में हुआ था। भाजपाई राजनीतिक विद्वेष का शिकार होकर इत्र पार्क आज वीरान पड़ा है। इससे किसानों में भी निराशा है क्योंकि फूलों की खेती भी उजड़ गई है। उप्र के सरकारी अस्पताल बदहाल हैं। स्ट्रेचर, एंबुलेंस, दवा, उपचार के प्रश्न बेमानी हो गए हैं। यूपी हेल्थ इंडेक्स में अंतिम पायदान पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed