{"_id":"63431c7dd0ff73589173b088","slug":"lucknow-news-senior-citizens-can-register-in-the-savera-scheme-of-up-112-till-october-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : यूपी 112 की सवेरा योजना में 15 अक्तूबर तक पंजीकरण करा सकते हैं वरिष्ठ नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : यूपी 112 की सवेरा योजना में 15 अक्तूबर तक पंजीकरण करा सकते हैं वरिष्ठ नागरिक
Mon, 10 Oct 2022 12:40 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:40 AM IST
सार
पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यूपी 112 में अब तक इस योजना के तहत साढ़े सात लाख से अधिक बुजुर्गों को पंजीकृत किया गया है। अब सात अक्तूबर से 15 अक्तूबर का विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक बुजुर्गों को इस सेवा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv,
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी 112 की सवेरा योजना में बुजुर्ग 15 अक्तूबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए डीजीपी की ओर से सभी जिलों के अफसरों को निर्देश जारी किए गए हैं। इस योजना में पंजीकृत बुजुर्गों को किसी भी तरह की आपात मदद कम से कम समय में मिलने में आसानी होती है।
विज्ञापन
पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यूपी 112 में अब तक इस योजना के तहत साढ़े सात लाख से अधिक बुजुर्गों को पंजीकृत किया गया है। अब सात अक्तूबर से 15 अक्तूबर का विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक बुजुर्गों को इस सेवा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बुजुर्ग अपना रजिस्ट्रेशन 112 नंबर पर फोन काल करके या नजदीकी थाने में जाकर कराना होगा।
विज्ञापन
पंजीकृत बुजुर्ग द्वारा काल करने पर बुजुर्ग को केवल अपनी समस्या बतानी होती है। बुजुर्ग की बाकी डिटेल पहले से दर्ज होती है, इस लिए बाकी जानकारी लेने वाले समय की बचत होती है। इसके अलावा बीट के पुलिस कर्मी व पीआरवी के पुलिस कर्मी पंजीकृत वरिष्ठ जनों की समस्या के निराकरण के लिए नियमित भेंट करते रहते हैं।
विज्ञापन