फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News :Sanjay Dutt said, Lucknow is most suitable for making a film on ground story

Lucknow News : संजय दत्त बोले, ग्राउंड स्टोरी पर फिल्म बनाने के लिए लखनऊ सर्वाधिक अनुकूल

Thu, 21 Jul 2022 11:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 21 Jul 2022 11:03 PM IST
सार

अभिनेता रणवीर कपूर ने कहा कि जीवन में कई चैलेंजिंग रोल निभाये हैं। कोशिश रहती है हर किरदार में फिट बैठूं। वाणी कपूर ने बताया कि हमेशा से एक पीरियड फिल्म में काम करने का सपना था। यह सपना अब पूरा हो रहा है।

विज्ञापन
Lucknow News :Sanjay Dutt said, Lucknow is most suitable for making a film on ground story
प्रशंसको से मुलाकात करते संजय दत्त और अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तहजीब के शहर में हर वो चीज उपलब्ध है, जिसकी मदद से ग्राउंड स्टोरी पर एक अच्छी फिल्म को तैयार किया जा सकता है। लखनऊ में संसाधनों की उपलब्धता फिल्म शूटिंग के लिये उसे सर्वाधिक अनुकूल बनाती है। प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी को फिल्म शूटिंग का हब बनाने की दिशा मेें बहुत काम किया है। यह बातें गुरुवार को एक फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ पहुंचे संजय दत्त ने कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लखनऊ से पुराना नाता है, यहां प्रस्थानम सहित अन्य फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में आना हुआ है। शहर से जो प्यार मिला है, वह हमेशा याद रहता है। फिल्मों में भूमिकायें निभाने के सवाल पर बोले कि अभी काफी कुछ बेहतर करना बाकी है। अभिनेता रणवीर कपूर ने कहा कि जीवन में कई चैलेंजिंग रोल निभाये हैं। कोशिश रहती है हर किरदार में फिट बैठूं। वाणी कपूर ने बताया कि हमेशा से एक पीरियड फिल्म में काम करने का सपना था। यह सपना अब पूरा हो रहा है।
विज्ञापन


निर्देशक करण मल्होत्रा ने बताया कि यूपी  फिल्मों के लिये फेवरेट हब बन चुका है। हमें उम्मीद है भविष्य सुनहरा होगा। इस संवाद कार्यक्रम के बाद अपने प्रशंसकों से मिलने के लिये संजय दत्त, रणबीर कपूर, वाणी कपूर व करण मल्होत्रा ने फीनिक्स पलासियो मॉल घूमा व प्रशंसकों से भेंट की। इस दौरान सेंटर डायरेक्टर संजीव सरीन ने सभी को मॉल घुमाने के साथ उसकी खासियत के बारे में भी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed