फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Sangh will make the society aware to stop religious conversion and love jihad, Bhagwat said...

Lucknow News : धर्मांतरण और लव जेहाद रोकने के लिए समाज को जागरूक करेगा संघ, मोहन भागवत ने कहा...

Mon, 25 Sep 2023 06:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 25 Sep 2023 06:19 AM IST
सार

संघ प्रमुख ने कहा कि शताब्दी वर्ष तक छोटी छोटी बस्तियों और गांवों तक शाखा लगनी चाहिए। छोटे बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोगों के लिए शाखा स्थापित करें। विद्यार्थियों, व्यवसायी सहित निजी क्षेत्र के कार्मिकों के लिए भी शाखा लगाएं।

विज्ञापन
Lucknow News: Sangh will make the society aware to stop religious conversion and love jihad, Bhagwat said...
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहनराव भागवत ने कहा कि धर्मांतरण और लव जेहाद जैसी सामाजिक समस्याओं को रोकने के लिए समाज को जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संघ की शाखा, सेवा कार्य और सामाजिक समरसता से समाज को जागरूक किया जा सकता है। अवध प्रांत के चार दिवसीय प्रवास पर लखनऊ आए संघ प्रमुख ने रविवार को अवध प्रांत के विभाग और जिला की टोलियों के साथ संवाद किया।

विज्ञापन


निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित बैठक में एक स्वयं सेवक ने धर्मांतरण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अभी भी धर्मांतरण हो रहा है। संघ प्रमुख ने कहा कि धर्मांतरण नहीं होना चाहिए। इसे रोकने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ की शाखा स्थापित होने से ही धर्मांतरण, लव जेहाद, नशा, सामाजिक भेदभाव सहित अन्य सामाजिक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि ऐसी समस्याओं से लड़ने के लिए हिन्दू समाज को जागरूक करना होगा।
विज्ञापन


युवाओं को शाखाओं से जोड़ें
संघ प्रमुख ने युवाओं को अधिक से अधिक शाखा और संघ के सेवा कार्य से जोड़ने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि जो युवा या व्यवसायी व्यस्तता के चलते सीधे शाखा में नहीं आ सकते हैं उन्हें अन्य किसी सेवा कार्य, आयाम या गतिविधि से जोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर वर्ग के लिए लगाएं शाखा
संघ प्रमुख ने कहा कि शताब्दी वर्ष तक छोटी छोटी बस्तियों और गांवों तक शाखा लगनी चाहिए। छोटे बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोगों के लिए शाखा स्थापित करें। विद्यार्थियों, व्यवसायी सहित निजी क्षेत्र के कार्मिकों के लिए भी शाखा लगाएं।

विहिप और बजरंगदल ने भी उठाया था मुद्दा
बीते दिनों संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार की मौजूदगी में आयोजित आरएसएस, भाजपा, सरकार और संघ के अनुषांगिक संगठनों की बैठक में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की ओर से भी प्रदेश में धर्मांतरण का मुद्दा उठाया गया था।

नेपाल के सीमावर्ती जिलों में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाएंगे
बैठक में नेपाल सीमा से जुड़े अवध प्रांत के बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर जिलों में समाज विरोधी और राष्ट्र विरोधी तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने पर भी मंथन हुआ। इन क्षेत्रों में विहिप, बजरंगल, हिन्दू जागरण मंच सहित अन्य संगठनों के जरिये संघ अपनी गतिविधि तेज करेगा।

प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को संघ से जोड़ा जाएगा
संघ प्रमुख ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में समाज व राष्ट्र की सेवा के लिए कार्य करने वाले प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को समाज से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से संपर्क कर उनके सहयोग से विभिन्न सकारात्मक क्रियाकलापों को गति दी जानी चाहिए।

राष्ट्रवाद और हिन्दुत्व को धार देंगे
बैठक में अवध प्रांत में राष्ट्रवाद और हिन्दुत्व को धार देने वाले मुद्दों को सक्रियता से आगे बढ़ाने, हिन्दुओं को जागरूक करने के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करने पर भी मंथन हुआ।

वंचित वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध संघ
मोहन भागवत ने कहा कि सामाजिक समरसता के तहत समाज के वंचित बंधुओं को अधिकार एवं सम्मान दिलाने के लिए संघ प्रतिबद्ध है। उसके लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य भी कर रहा है|

ग्रामीण इलाकों में बढ़ते धर्मांतरण पर चिंता
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते धर्मांतरण, लव जेहाद, अवैध मदरसों सहित समाज विरोधी गतिविधियों पर भी चिंतन किया गया। ऐसे क्षेत्रों में विशेष तौर पर संघ का काम बढ़ाने पर जोर दिया गया


हर क्षेत्र में दर्ज कराएं उपस्थिति
संघ प्रमुख ने कहा कि संघ शाखा विस्तार के साथ ही समाज के हर क्षेत्र और हर स्थान पर अपनी व्यापक उपस्थित एवं गतिविधियां बढ़ाने का कार्य सक्रिय रूप से करेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed