{"_id":"65490aa8366e4e49e90879f3","slug":"lucknow-news-registration-of-math-temple-dharamshala-commercial-plots-opened-in-navya-ayodhya-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : नव्य अयोध्या में मठ-मंदिर-धर्मशाला, व्यावसायिक भूखंडों का पंजीकरण खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : नव्य अयोध्या में मठ-मंदिर-धर्मशाला, व्यावसायिक भूखंडों का पंजीकरण खुला
Mon, 06 Nov 2023 09:18 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 06 Nov 2023 09:18 PM IST
सार
भूखंडों का आवंटन 25 नवंबर को होगा। आवास विकास नौ नवंबर को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में इन भूखंडों के पंजीकरण, दर एवं नीलामी के प्रस्ताव को मंजूरी हासिल करेगा।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने भगवान राम की नगरी अयोध्या में 1854 एकड में प्रस्तावित नव्य अयोध्या की ग्रीनफील्ड टाउनशिप के पहले चरण में मठ-मंदिर-धर्मशाला, व्यावसायिक भूखंडों का पंजीकरण खोल दिया है। दीपोत्सव पर्व दिवाली की धनतेरस से पंजीकरण की शुरुआत होगी। यानी 10 से 24 नवंबर तक इन भूखंडों के लिए आवेदक पंजीकरण करने के बाद पंजीयन शुल्क को जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
भूखंडों का आवंटन 25 नवंबर को होगा। आवास विकास नौ नवंबर को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में इन भूखंडों के पंजीकरण, दर एवं नीलामी के प्रस्ताव को मंजूरी हासिल करेगा। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मठ-मंदिर के भूखंड की दर 50 से 55 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर और व्यावसायिक भूखंड की दर 65 से 70 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर घोषित होने की उम्मीद है। आवेदकों को भूखंडों के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
व्यावसायिक भूखंडों की लगेगी ऑनलाइन ऊंची बोली
नव्य अयोध्या में टाउनशिप, ग्रुप हाउसिंग, होटल, शॉपिंग सेंटर, मॉल, अस्पताल आदि बनाने के लिए भूखंड का ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। ऐसे भूखंडों की ऑनलाइन नीलामी 25 नवंबर होगी, जिसमें खरीदारों को भूखंडों को हासिल करने के लिए ऊंची बोली लगानी पड़ेगी। जो सबसे ऊंची बोली बोलेगा व्यावसायिक भूखंड का उसी के पक्ष में आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मठ, मंदिर, धर्मशाला के लिए सीधे आवंटन
आवास विकास मठ, मंदिर एवं धर्मशाला के लिए भूखंडों का आवंटन ऑनलाइन प्रक्रिया से करेगा। इसके लिए लॉटरी सिस्टम या फिर पहले आओ, पहले पाओ प्रक्रिया को अपनाया जा सकता है। यूं तो आवास विकास ने मठ-मंदिर-धर्मशाला के लिए 100 भूखंडों को आरक्षित किया था, लेकिन देश एवं विदेश से इसके लिए भूखंडों की मांग अधिक हो गई है।
इस वेबसाइट पर आवेदन
आवास विकास परिषद ने आवेदकों की सहूलियत के लिए वेबसाइट जारी कर दी है। आवेदक www.upavponline.in/gft वेबसाइट पर ऑनलाइन मठ-मंदिर-धर्मशाला एवं व्यावसायिक भूखंडो के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
मठ-मंदिर के लिए डिमांड
30 एकड़ यूपी पर्यटन विभाग
25 एकड़ आर्ट ऑफ लिविंग व्यक्ति विकास केंद्र बंगलुरु
10 एकड़ रामकृष्ण मिशन अयोध्या
10 एकड़ सिम सिटी कंपनी सिंगापुर
10 इंटरनेशनल सोसायटी फॉर कृष्णा मंदिर
5 एकड़ तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड
5 एकड़ अग्रोहा विकास ट्रस्ट हिसार हरियाणा
3 एकड़ विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी