फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Raid on cosmetic and pharmaceutical stores in search of Halal certified material

यूपी: हलाल प्रमाणन सामग्री की तलाश में कॉस्मेटिक एवं दवा स्टोर पर छापा, कई जिलों में चला अभियान

Wed, 22 Nov 2023 09:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 22 Nov 2023 09:28 PM IST
सार

हलाल प्रमाणन पर पाबंदी के बाद खाद्य पदार्थों के साथ ही कॉस्मेटिक सामग्री एवं दवा की दुकानों पर भी जांच शुरू हो गई है। बुधवार को एफएसडीए की टीम ने लखनऊ सहित विभिन्न जिलों में पड़ताल की। इस दौरान कई स्थानों पर सामग्री के सैंपल भी भरे गए।

विज्ञापन
Lucknow News: Raid on cosmetic and pharmaceutical stores in search of Halal certified material
लखनऊ में जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हलाल प्रमाणन पर पाबंदी के बाद खाद्य पदार्थों के साथ ही कॉस्मेटिक सामग्री एवं दवा की दुकानों पर भी जांच शुरू हो गई है। बुधवार को एफएसडीए की टीम ने लखनऊ सहित विभिन्न जिलों में पड़ताल की। इस दौरान कई स्थानों पर सामग्री के सैंपल भी भरे गए। हालांकि अभी तक दवा एवं कॉस्मेटिक में हलाल प्रमाणन वाले पैकेट नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


लखनऊ में सहायक आयुक्त (औषधि) बृजेश कुमार के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक संदेश मौर्या व सौरभ दुबे ने लूलू हाइपर मार्ट स्थित कॉस्मेटिक स्टोर की जांच की। लिपस्टिक, नेल पालिश, क्रीम, परफ्यूम फाउंडेशन आदि की जांच में हलाल संबंधित मार्क नहीं पाए गए। इस दौरान दो कॉस्मेटिक के विक्रय संबंधी विवरण मांगा गया है। 
विज्ञापन


रायबरेली में कैंपरगंज, सब्जी मंडी, बेलीगंज तथा गोराबाजार रोड स्थित दुकानों पर जांच की गई। हलाल प्रमाणित उत्पाद नहीं पाया गया। सभी व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि हलाल प्रमाणित उत्पाद पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सत्यनगर स्थित सिंध मेडिकल एजेंसी में दो कॉस्मेटिक व एक एंटीबायोटिक्स का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह लखीमपुर खीरी में अलग- अलग दुकानों से करीब दो हजार रुपये की कांफेशनरी , हर्बल टी, सहित अन्य सामग्री खराब पाए जाने पर उसे नष्ट कराया गया। सौंदर्य प्रसाधनों की जांच की जाए। हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, सहित विभिन्न जिलों में कॉस्मेटिक एवं दवा की दुकानों की जांच की गई। किसी भी स्थान पर हलाल प्रमाणन वाली दवा व सामग्री नहीं मिली है। इतना जरूर है कि अलग- अलग दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। सभी दुकानदारों को हलाल प्रमाणन के संबंध में जारी अधिसूचना से भी वाकिफ कराया गया। चेतावनी दी गई कि हलाल प्रमाणन वाली सामग्री मिली को सख्त कार्रवाई की जाएगी।


लखनऊ में मिली हलाल प्रमाणन सामग्री
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को विभिन्न स्थानों पर जांच की, जिसमें लखनऊ के गोमती नगर स्थित फन माल में टोर्टिला रैप के 16932 रुपये के 68 पैकेट, बंथरा में साल्टेड बादाम के 42 सौ रुपये के15 पैकेट, पार्टी स्नैक के 1050 रुपये के सात पैकेट, मिक्स वेजिटेबल के 4560 रुपये के 38 पैकेट पर हलाल प्रमाणन लिखा मिला। इन सभी को सील कर दिया गया है। इन सभी सामग्री के नमूने जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। इसके अलावा करीब 20 जगह खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। यहां हलाल प्रमाणन युक्त कोई भी सामग्री नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed