फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Property dealer shot dead, employee shot from behind as soon as he sat on his bike

Lucknow News : प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, कर्मचारी की बाइक पर बैठते ही पीछे से मारी गोली

Tue, 13 Jun 2023 12:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 13 Jun 2023 12:47 AM IST
सार

पुलिस ने प्रकरण में हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है। चूंकि अमित प्रॉपर्टी का काम करते थे। इसलिए पुलिस को आशंका कि किसी से उनका प्रॉपर्टी को लेकर विवाद रहा होगा। इसके अलावा भी अन्य कई पहलुओं पर पुलिस की तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन
Lucknow News: Property dealer shot dead, employee shot from behind as soon as he sat on his bike
अमित कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में वृंदावन सेक्टर-19 इलाके में सोमवार देर शाम एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके दफ्तर में काम करने वाला कर्मचारी षायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बेखौफ होकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। षायल कर्मचारी का प्राथमिकी उपचार कराया।

विज्ञापन


निगोहां टिकरा गांव निवासी अमित कुमार गौतम (35) पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे। पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन सेक्टर-19 में होम सिटी इंफ्राटेक प्रालि के नाम से उनका दफ्तर है। सोमवार देर शाम करीब 7: 30 बजे वह घर जाने के लिए दफ्तर से निकलकर बाहर आए। उनके कर्मचारी अतुल कुमार ने बाइक स्टार्ट की। जैसी ही अमित उसकी बाइक पर बैठे वैसे ही पीछे से उनके सिर में गोली मार दी। वह खून से लथपथ होकर गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सटाकर मारी गोली, अतुल भी बचा
पुलिस ने प्रकरण की तफ्तीश शुरू की। जांच में सामने आया कि पीछे से आए बदमाशों ने अमित के सिर में पिस्टल सटाकर गोली मारी गई है। पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में सामने आया कि वारदात को 32 बोर की पिस्टल से अंजाम दिया गया। गोली आरपार हो गई और बाइक चलाने वाले अतुल की गर्दन को छूते हुए निकल गई। जिससे वह भी जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉपर्टी को लेकर रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका
पुलिस ने प्रकरण में हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है। चूंकि अमित प्रॉपर्टी का काम करते थे। इसलिए पुलिस को आशंका कि किसी से उनका प्रॉपर्टी को लेकर विवाद रहा होगा। जिसने उसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा भी अन्य कई पहलुओं पर पुलिस की तफ्तीश जारी है। पुलिस ने कुछ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।

प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। सर्विलांस व सीसीटीवी के जरिये हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। - सैयद अली अब्बास, एडीसीपी पूर्वी

घात लगाए बैठे थे बदमाश, निकलते ही मारी गोली, घटनास्थल के आसपास लगे अधिकतर कैमरे बंद मिले

हमलावर घात लगाए बैठे थे। अमित जब दफ्तर से बाहर निकले तो हमलावर सतर्क हो गए। जैसे ही वह बाइक में पीछे बैठे वैसे ही उनके सिर में गोली मार दी। पलक झपकते वारदात हुई। न अमित को बचाव करने का मौका मिला और न ही बाइक चलाने वाले अतुल को भागने का। वहीं पर अमित खून से लथपथ होकर गिर गए। वारदात के बाद जब पुलिस ने घटनास्थल पर तफ्तीश की तो आसपास लगे अधिकतर सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। जिससे पुलिस के लिए हमलावरों का फुटेज जुटाना मुश्किल हो गया।

एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास के मुताबिक जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि हमलावरों को अमित के बारे में पूरी जानकारी थी। उनको पता था कि वह कितने बजे दफ्तर से बाहर निकलते हैं। अब तक की जांच से जो तथ्य सामने आए हैं, उससे पूरी संभावना है कि बदमाश करीब आधे घंटे पहले वहां पहुंचे। वह दफ्तार से अमित के बाहर आने का इंतजार करते रहे। उनके निकलते ही साजिश के तहत वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात की साजिश में अमित के किसी परिचित के शामिल होने की आशंका है। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर रही है। देर रात तीन चार लोगों को हिरासत में भी लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। अमित के परिवार में उसकी पत्नी सीमा व दो बेटियां हैं। जिसमें से एक छह साल व एक तीन साल की बेटी है।

शोपीस बने कैमरे, वारदात हुई तो खुली पोल
वारदात की सूचना पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर लगे करीब एक दर्जन कैमरे खंगाले। एडीसीपी ने बताया कि इनमें से करीब दस कैमरे खराब मिले। इसलिए घटनास्थल दो सौ मीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी के फुटेज जुटाए जा रहे हैं। जिससे कुछ सुराग लग सके। दरअसल लोगों ने कैमरे तो लगवा लिए लेकिन जब कभी वह बंद हुए उनको सही नहीं कराया।

हमलावर एक या दो, इस पर संशय
घटना में घायल अतुल ने पुलिस को बताया कि बाइक से दो बदमाश आए थे। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। वहीं एक दो प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि एक हमलावर पैदल आया और गोली मारकर फरार हो गया। एडीसीपी ने बताया कि हमलावर कितने थे, इसको लेकर दो तथ्य सामने आए हैं। जांच जारी है। फुटेज से स्पष्ट हो जाएगा कि कितने लोग थे।

आशंका: भाड़े पर कराई हत्या
जिस तरह से एक गोली में अमित का काम तमाम कर दिया, उससे संभावना है कि हमलावर बेहद शातिर है। पेशेवर शूटर की तरह वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को आशंका है कि इसमें साजिशकर्ता कोई और है। जिसने भाड़े पर हत्या कराई। इस पहलू पर भी तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed