{"_id":"65768a710f203e5c2c05b723","slug":"lucknow-news-premature-release-petition-of-accused-who-committed-triple-murder-rejected-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : तिहरा हत्याकांड अंजाम देने वाले अभियुक्तों की समयपूर्व रिहाई याचिका नामंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : तिहरा हत्याकांड अंजाम देने वाले अभियुक्तों की समयपूर्व रिहाई याचिका नामंजूर
Mon, 11 Dec 2023 09:35 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 11 Dec 2023 09:35 AM IST
सार
बता दें कि केंद्रीय कारागार आगरा में निरुद्ध कैदी जर्नादन, कालीचरन और सुभाष अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के ईकरी गांव के निवासी हैं। तीनों ने अपने 12 साथियों के साथ मिलकर 28 जुलाई 1994 को घातक हथियारों की मदद से राम सिंह, वीरपाल, मंगल सिंह की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करीब तीस साल पहले अलीगढ़ में तीन लोगों की हत्या करने वाले तीन अभियुक्तों की समयपूर्व रिहाई की याचिका को राज्यपाल ने नामंजूर कर दिया है। शासन ने इसकी जानकारी कारागार मुख्यालय को दी है। तीनों वर्तमान में आगरा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि केंद्रीय कारागार आगरा में निरुद्ध कैदी जर्नादन, कालीचरन और सुभाष अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के ईकरी गांव के निवासी हैं। तीनों ने अपने 12 साथियों के साथ मिलकर 28 जुलाई 1994 को घातक हथियारों की मदद से राम सिंह, वीरपाल, मंगल सिंह की हत्या कर दी थी। साथ ही, लौंगश्री नामक महिला को घायल कर दिया था।
विज्ञापन
वर्ष 2004 में अलीगढ़ के सत्र न्यायालय ने तीनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, जिसे हाईकोर्ट ने भी यथावत रखा। तीनों की समयपूर्व रिहाई की याचिका पर अलीगढ़ के जिला प्रोबेशन अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और डीएम ने संस्तुति नहीं की थी।
विज्ञापन