फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Police picked up, students continued sitting on dharna for the second day, student union adamant

Lucknow News : पुलिस ने उठाया, दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे छात्र, छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर अड़े

Tue, 17 Oct 2023 08:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 17 Oct 2023 08:11 PM IST
सार

छात्रसंघ बहाली मोर्चा के बैनर तले लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट संख्या- एक पर छात्र अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Lucknow News: Police picked up, students continued sitting on dharna for the second day, student union adamant
लखनऊ विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्रों को मंगलवार को पुलिस ने बलपूर्वक उठाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन और छात्रों के बीच तीखी भिड़ंत भी हुई। आखिरकार छात्रों के हौसले के आगे पुलिस को पस्त होना पड़ा। छात्रों को धरना स्थल से हटा देने के बाद भी वह नहीं माने और दोबारा उसी जगह पर बैठ गए। इस तरह से दूसरे दिन भी उनका प्रदर्शन जारी रहा।

विज्ञापन


छात्रसंघ बहाली मोर्चा के बैनर तले लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट संख्या-एक पर छात्र अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन के दबाव में पुलिस ने छात्रों को धरना स्थल से जबरन उठाने के लिए उनके साथ मारपीट की जिसमें कई छात्रों को चोटें भी आई हैं। छात्रों ने कहा कि प्रशासन का यह व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि शिक्षकों को अपने साथ होने वाले अन्यायों की लड़ाई के लिए शिक्षक संघ तो दिखता है लेकिन छात्रसंघ होने में उन्हें आपत्ति है। धरना देने वाले छात्रों में विंध्यवासिनी शुक्ला, अमन दुबे, अभिषेक श्रीवास्तव व अन्य छात्र शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed