फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Plane coming from Mumbai to Lucknow diverted to Indore, sent back from Indore to Mumbai

Lucknow News : मुम्बई से लखनऊ आ रहा विमान इंदौर डायवर्ट, इंदौर से वापस भेजा गया मुम्बई

Wed, 24 Jan 2024 11:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 24 Jan 2024 11:32 PM IST
सार

पैसेंजर रातभर विमान के अंदर ही मुम्बई में रहे और बुधवार दोपहर उन्हें वाराणसी के विमान से लखनऊ भेजा गया। इससे यात्रियों का हालबेहाल हो गया।

विज्ञापन
Lucknow News: Plane coming from Mumbai to Lucknow diverted to Indore, sent back from Indore to Mumbai
एयर इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई से लखनऊ आ रहा एयर इंडिया का विमान खराब मौसम के कारण इंदौर डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद विमान से इंदौर से लखनऊ की जगह वापस मुम्बई भेज दिया गया। पैसेंजर रातभर विमान के अंदर ही मुम्बई में रहे और बुधवार दोपहर उन्हें वाराणसी के विमान से लखनऊ भेजा गया। इससे यात्रियों का हालबेहाल हो गया।

विज्ञापन


एयरपोट सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया का विमान एआइ-1625 मंगलवार शाम 7:20 की जगह रात 8:37 बजे मुंबई से अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। यहां लखनऊ में मौसम खराब होने के कारण कई चक्कर लगाए, इसके बाद विमान को इंदौर डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


इंदौर में रात करीब 11 बजे विमान लैंड हुआ। इंदौर एयरपोर्ट से रात 1:21 बजे विमान को लखनऊ की जगह मुंबई भेज दिया गया। जहां मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार रात 2:16 बजे विमान उतरा। यात्रियों को लखनऊ भेजने का आश्वासन देकर विमान में ही इंतजार करवाया गया। बुधवार सुबह करीब आठ बजे तक जब एयर इंडिया का विमान लखनऊ के लिए रवाना नहीं हुआ, जिसके बाद पैसेंजरों ने हंगामा किया। उनकी नाराजगी शांत कराते हुए दूसरा इंतजाम कराने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वृद्ध पैसेंजर आपरेशन करवाकर लौट रहे थे। एयर इंडिया ने बुधवार के मुंबई-वाराणसी विमान से यात्रियों को लखनऊ रवाना किया गया। विमान को वाराणसी की जगह लखनऊ डायवर्ट किया गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर शाम करीब चार बजे विमान के उतरने के बाद भी काफी देर तक पैसेंजर बाहर निकलने के लिए परेशान होते रहे।

तीन फ्लाइटें कैंसिल, कई लेट
कोहरे के कारण वाराणसी से लखनऊ और लखनऊ से वाराणसी जाने वाला इंडिगो का विमान, लखनऊ-दिल्ली आइएक्स2773, लखनऊ-इंदौर 6ई-7221 विमान कैंसिल रहे। करीब दो दर्जन विमान देरी से लखनऊ पहुंचे।

एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि इंडिगो का 6ई-146 दिल्ली लखनऊ विमान 5:12 घंटे, एयर इंडिया एआइ-411 दिल्ली-लखनऊ 1:55 घंटे, इंडिगो का 6ई-6552 गुवाहाटी लखनऊ विमान पांच घंटे, इंडिगो का 6ई-2376 दिल्ली लखनऊ विमान, इंडिगो का 6ई-6811 गोवा लखनऊ विमान, इंडिगो का ही 6ई-2341 मुंबई लखनऊ एक-एक घंटे, लखनऊ से मस्कट जाने वाली फ्लाइट डब्ल्यूवाइ-266 सात घंटै, इंडिगो के 6ई-7935 लखनऊ प्रयागराज फ्लाइट 6:29 घंटे, इंडिगो की ही 6ई-146 लखनऊ गुवाहाटी फ्लाइट सवा पांच घंटे, इंडिगो 6ई-6902 लखनऊ पटना चार घंटे, एयर इंडिया का एआइ 626 लखनऊ मुम्बई फ्लाइट दो घंटे, इंडिगो 6ई-6552 लखनऊ चंडीगढ़ विमान साढ़े चार घंटे व इंडिगो 6ई-5141 लखनऊ मुंबई फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट रही।


तेजस, शताब्दी, वंदेभारत लेट, पैसेंजर हलकान
नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस बुधवार को छह घंटे देरी से पहुंची, जिसके चलते लखनऊ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली शताब्दी भी देरी से रवाना हुई। इसी क्रम में अयोध्या आनंदविहार वाया लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस मंगलवार को सात घंटे की देरी से रात 12:12 बजे रवाना हो सकी। वंदे भारत आनंद विहार से बुधवार सुबह 11:50 बजे पहुंच सकी। गोरखधाम एक्सप्रेस 13 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 5:30 घंटे, लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस बुधवार को एक मिनट लेट छूटी, लेकिन नई दिल्ली पहुंचने तक यह ट्रेन 4:30 घंटे लेट हो गई। नई दिल्ली से भी यह ट्रेन शाम को रवाना हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed