फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow bhasha university

Lucknow News: वाल्मीकि रामायण में निषादों और वनवासी समुदायों की भूमिका पर विमर्श

Mon, 26 Oct 2026 05:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
lucknow bhasha university

विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि रामायण के ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पक्षों पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। ‘महाकाव्य के रूप में वाल्मीकि रामायण: ऐतिहासिक विमर्श’ विषय पर मुख्य वक्ता आईजी अमित वर्मा ने रामायण के कालक्रम, पुरातात्विक साक्ष्यों और इतिहासलेखन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
कुलपति प्रो. अजय तनेजा के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में इतिहास विभागाध्यक्ष एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की अध्यक्ष डॉ. पूनम चौधरी ने कहा कि रामायण प्राचीन भारत की सामाजिक संरचना, सांस्कृतिक परंपराओं और राजनीतिक व्यवस्था को समझने का महत्वपूर्ण स्रोत है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता अमित वर्मा ने रामायण में वर्णित खगोलीय विवरणों, पाठ्य संरचना और ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न दृष्टिकोणों का विश्लेषण किया। उन्होंने प्राचीन प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वर्तमान समय में प्रासंगिकता भी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्याख्यान में निषादों, वनवासी समुदायों और अन्य उपेक्षित समूहों की भूमिका पर विशेष चर्चा हुई। इसके अलावा नारी विमर्श, लोकजीवन, भारतीय सिनेमा में रामायण के रूपांतरण तथा वनस्पतियों और जीव-जंतुओं की विविधता जैसे विषय भी उठे। प्रश्नोत्तर सत्र में शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने पाठ्य भिन्नताओं और इतिहासलेखन की पद्धतियों से जुड़े सवाल पूछे। समन्वयक डॉ. मनीष कुमार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए रामायण के नैतिक मूल्यों, सुशासन और सामाजिक समरसता की समकालीन प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed