{"_id":"65087cb8265160ba9900bd33","slug":"lucknow-news-pcs-trainees-learned-how-to-do-public-management-in-the-training-camp-program-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : उपाम में प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में पीसीएस प्रशिक्षुओं ने सीखा, कैसे करें लोक प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : उपाम में प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में पीसीएस प्रशिक्षुओं ने सीखा, कैसे करें लोक प्रबंधन
Mon, 18 Sep 2023 10:12 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 18 Sep 2023 10:12 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (उपाम), लखनऊ में प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों के लिए ''लोक और क्राइसिस प्रबंधन'' विषय पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को आईआईएम इंदौर के मैनेजर नवीन कृष्ण राय ने संबोधित किया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में प्रशिक्षण सत्र
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (उपाम), लखनऊ में प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों के लिए ''लोक और क्राइसिस प्रबंधन'' विषय पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को आईआईएम इंदौर के मैनेजर नवीन कृष्ण राय ने संबोधित किया, जिसमें 32 प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
राय ने टीम के लोगों के बेहतर प्रबंधन के लिए परिस्थितिजन्य नेतृत्व क्षमता सिद्धांत के जरिये समझाया कि प्रभावी लीडर सर्वप्रथम यह विचार करता है कि किसी कार्य को एक विशेष परिस्थिति में पूरा करने के लिए किस प्रकार की लीडरशिप स्टाइल व रणनीति सबसे उपयुक्त होगी। इस तरह वह अपनी लीडरशिप स्टाइल को स्थिति के अनुकूल बदल लेता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोग हमेशा तर्कसंगत व्यवहार नहीं करते हैं और वे पूर्वाग्रह रखते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को बातचीत की विभिन्न शैलियों, चरणों और रणनीतियों के बारे में बताया। यह समझ लेनी चाहिए कि किसी बातचीत के असफल होने की स्थिति में उनके पास दूसरा सबसे अच्छा विकल्प क्या है।
विज्ञापन