फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: New convention center will be built in Hapur, will be constructed in 17,409 square meter area

Lucknow News : हापुड़ में बनेगा नया कन्वेंशन सेंटर, 17,409 वर्ग मीटर क्षेत्र में होगा निर्माण

Sat, 27 Jul 2024 04:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 27 Jul 2024 04:19 PM IST
सार

सीएम योगी द्वारा हापुड़ के विकास को लेकर एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई थी, जिसे क्रियान्वित करते हुए हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) ने कार्य शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Lucknow News: New convention center will be built in Hapur, will be constructed in 17,409 square meter area
सीएम योगी - फोटो : एएनआई

विस्तार

योगी सरकार द्वारा जल्द ही हापुड़ में नए कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी द्वारा हापुड़ के विकास को लेकर एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई थी, जिसे क्रियान्वित करते हुए हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) ने कार्य शुरू कर दिया है। एचपीडीए द्वारा विकसित आनंद विहार योजना के सेक्टर एच में इस नए कन्वेंशन सेंटर का निर्माण होगा। यह कन्वेंशन सेंटर 17,407 वर्ग मीटर में विकसित होगा और इसके निर्माण व विकास कार्य के लिए एजेंसी निर्धारण व कार्यावंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि अगस्त महीने की शुरुआत तक एजेंसी निर्धारण व कार्यावंटन को पूरा कर लिया जाएगा जिसके बाद तेजी से कन्वेंशन सेंटर के निर्माण व विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

विज्ञापन


3डी व हाई रिजोल्यूशन युक्त डीटेल्ड वॉक व्यू समेत डीपीआर बनाएगी एजेंसी 
कार्ययोजना के अनुसार, एजेंसी निर्धारण व कार्यावंटन के बाद चयनित एजेंसी को साइट का सर्वे कर डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करना होगा। इसमें आर्किटेक्चरल डिजाइन, कंप्लीट ले-आउट प्लान के साथ ही सभी खंडों व उन पर विकसित होने वाली सुविधाओं का विवरण प्रस्तुत करना होगा। साथ ही, 3डी व्यूइंग व हाई रिजोल्यूशन डीटेल्ड वॉक इन व्यू युक्त वीडियो प्रेजेंटेशन तैयार करने होंगे जिसके जरिए होने वाले कार्यों की एक प्रस्तावना प्राधिकरण के आगे रखी जाएगी। प्राधिकरण द्वारा डीपीआर को स्वीकृत करने के बाद ही परियोजना के अंतर्गत निर्माण कार्य शुरू होंगे जिसके बाद तेजी से निर्धारित क्षेत्र में कन्वेंशन सेंटर के निर्माण व विकास कार्य का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन


ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट के आधार पर होगा निर्माण 
सीएम योगी के विजन अनुसार, कन्वेंशन सेंटर के निर्माण व विकास कार्यों को ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट के आधार पर निर्मित किया जाएगा। कन्वेंशन सेंटर को मॉडर्न सिविक एमिनिटीज से लैस किया जाएगा जिसमें आधुनिक ऑडियो-विजुअल डिस्प्ले व साउंड सिस्टम, लाइटिंग सिस्टम, फायर फाइटिंग अलार्म व सिस्टम, लिफ्ट, सोलर एनर्जी इनेबल्ड पावर प्लांट, मॉड्यूलर सिटिंग व फर्नीचर अरेंजमेंट तथा वाइब्रेंट इनर स्पेस सेट अप मुख्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed