{"_id":"63e281ae6934f2563502a8ea","slug":"lucknow-news-naib-subedar-arrested-for-cheating-in-the-name-of-passing-agniveer-exam-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अग्निवीर परीक्षा पास कराने के नाम पर ठग रहा नायब सूबेदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अग्निवीर परीक्षा पास कराने के नाम पर ठग रहा नायब सूबेदार गिरफ्तार
Tue, 07 Feb 2023 10:22 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 07 Feb 2023 10:22 PM IST
सार
एसटीएफ के एएसपी अमित कुमार नागर ने बताया कि इनपुट मिला था कि खुद को सेना में बताकर एक शख्स अग्निवीर भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं से ठगी करता है। जानकारी जुटाकर सोमवार रात पवनपुरी, आशियाना निवासी योगेंद्र सिंह को पकड़ा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निवीर भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर युवाओं को ठग रहे सेना के नायब सूबेदार को एसटीएफ ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 10 अभ्यर्थियों के दस्तावेज बरामद हुए हैं। जब से अग्निवीर भर्ती परीक्षाएं शुरू हुई हैं, तब से वह अलग-अलग जिलोें में जाकर युवाओं को जाल में फंसाकर उनसे ठगी कर रहा था। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसटीएफ अब पता कर रही है कि सूबेदार के साथ गिरोह में कोई और शामिल है या नहीं।
विज्ञापन
एसटीएफ के एएसपी अमित कुमार नागर ने बताया कि इनपुट मिला था कि खुद को सेना में बताकर एक शख्स अग्निवीर भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं से ठगी करता है। जानकारी जुटाकर सोमवार रात पवनपुरी, आशियाना निवासी योगेंद्र सिंह को पकड़ा गया। जांच में पता चला कि योगेंद्र 15 जाट बटालियन में नायब सूबेदार है और लद्दाख में उसकी तैनाती है। इस समय छुट्टी पर घर आया था। वह मूलरूप से बलिया के खेजुरी थानाक्षेत्र के करम्बर गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
ऐसे देता था ठगी को अंजाम
एसटीएफ के मुताबिक योगेंद्र अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर जाता था। जो अभ्यर्थी फिजिकल पास कर लेते थे, उनसे संपर्क करता था। दावा करता था कि वह उनको लिखित व मेडिकल में पास करवा देगा। दो से तीन लाख रुपये में डील करता था। उसके बाद जो अभ्यर्थी परीक्षा पास करते थे, उनसे वह कहता था कि उसी ने परीक्षा पास कराई है। जो डील होती थी वह रकम ले लेता था। एसटीएफ की जांच में अब तक करीब एक दर्जन अभ्यर्थियों से ठगी की जानकारी हुई है। तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
मास्क व टोपी लगाकर मिलता था
योगेंद्र ने एसटीएफ को बताया कि वह जब अभ्यर्थियों से मास्क व टोपी लगाकर मिलता था। उनको ये बताता था कि वह आर्मी में है, लेकिन नाम आदि फर्जी बताता था, ताकि वह पकड़ा न जा सके।