फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Murder of a girl in Sairpur, her face was burnt to erase her identity

Lucknow News : लखनऊ में सैरपुर में युवती की हत्या, पहचान मिटाने को चेहरा जलाया, शिनाख्त नहीं

Thu, 06 Apr 2023 07:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 06 Apr 2023 07:50 PM IST
सार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हो सकी। इसके बाद शव मोर्चरी भिजवा दिया। हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।

विज्ञापन
Lucknow News: Murder of a girl in Sairpur, her face was burnt to erase her identity
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

लखनऊ में सीतापुर रोड स्थित सैरपुर थानाक्षेत्र के सरौरा गांव के बाहर एक युवती की हत्या कर दी गई। पहचान मिटाने के लिए चेहरा जला दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर एक खाली प्लाॅट में युवती का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हो सकी। इसके बाद शव मोर्चरी भिजवा दिया। हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।

विज्ञापन


सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने युवती का अधजला शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। एडीसीपी एआर शंकर ने बताया कि मृतका की उम्र तकरीबन 20-22 वर्ष है। इलाकाई लोगों ने शव की पहचान नहीं की। न ही कोई वहां इससे संबंधित कोई गुमशुदगी दर्ज हुई है। इसलिए शहर के अन्य थानों व आसपास की जिला पुलिस को इसकी जानकारी साझा की गई है। वहां से इतनी उम्र की लापता युवतियों का विवरण मांगा गया है। सर्विलांस की मदद से तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन


चेहरे पर दुपट्टा लपेटा तब आग लगाई
पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर तफ्तीश की थी। फोरेंसिक टीम ने जानकारी दी कि युवती के चेहरे पर पहले दुपट्टा लपेटा गया। इसके बाद आग लगाई गई। आशंका है कि ज्वलनशील पदार्थ का भी इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर पर चोट नहीं
मृतका के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। आशंका है कि युवती की हत्या हाथों से गला दबाकर या दुपट्टे से कसकर की गई। पोस्टमार्टम से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। युवती के पास से मोबाइल, पर्स व अन्य कोई दस्तावेज आदि कोई चीज नहीं मिला है।


जहां पर मिला शव, यहीं जलाया गया
एडीसीपी ने बताया कि जहां पर शव मिला वहीं पर उसका चेहरा जलाया गया। इसके साक्ष्य हैं। उसी आधार पर इसकी पुष्टि हुई है। ये हो सकता है कि मारा कहीं और जगह पर हो। जब शव ठिकाने लगाया तो चेहरा जला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed