फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news: Mission employment awareness campaign in Uttar Pradesh from today

उत्तर प्रदेश में 'मिशन रोजगार’ जागरुकता महाअभियान आज से, 50 लाख लोगों को काम का लक्ष्य

Sun, 31 Jan 2021 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 31 Jan 2021 05:52 AM IST
सार

  • ‘अमर उजाला’ के साथ सभी 75 जिलों में चलेगा महाअभियान
  • 50 लाख लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना लक्ष्य

विज्ञापन
Lucknow news: Mission employment awareness campaign in Uttar Pradesh from today
demo pic... - फोटो : demo

विस्तार

‘अमर उजाला’ व उत्तर प्रदेश सरकार का ‘मिशन रोजगार’ जागरुकता महाअभियान रविवार से प्रारंभ हो रहा है। यह अभियान प्रदेश के सभी 75 जिलों में चलेगा। इस अभियान के तहत सरकार की महत्वपूर्ण योजना ‘मिशन रोजगार’ के बारे में जागरुकता का प्रसार किया जायेगा। ‘मिशन रोजगार’ के तहत प्रदेश सरकार का लक्ष्य रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के जरिये चालू वित्तीय वर्ष में 50 लाख लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालने के बाद से ही युवाओं को रोजगार देने पर विशेष ध्यान दिया है। पिछले दिनों शुरू किए गए ‘मिशन रोजगार’ के तहत सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं की दक्षता में वृद्धि के लिए कौशल विकास के कार्यक्रम भी चलाये जा रहे हैं। अपना रोजगार स्थापित करने के इच्छुक युवाओं को आसान ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन


सेमिनार से लेकर नुक्कड़ नाटकों का होगा आयोजन
महाअभियान के अंतर्गत प्रदेश में उपलब्ध रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसरों की जानकारी दी जायेगी। इसके लिए प्रत्येक जिले में प्रशासन के साथ मिलकर ‘मिशन रोजगार’ सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। सभी जिला मुख्यालयों पर विशेषज्ञों द्वारा युवाओं के लिए ऑनलाइन कॅरिअर काउंसिलिंग का आयोजन किया जायेगा, ताकि वे अपनी दक्षता और योग्यता के अनुरूप अवसरों का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार द्वारा चलाई जा रही रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन भी किया जायेगा। साथ ही, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय द्वारा उद्यमियों के साथ मिलकर आयोजित किये जाने वाले रोजगार मेले के प्रचार-प्रसार में भी ‘अमर उजाला’ सक्रिय भूमिका निभायेगा।


इस जागरुकता महाभियान के अंतिम चरण में ‘मिशन रोजगार’ समिट का आयोजन लखनऊ में किया जायेगा। इस समिट में मंत्री, उद्यमी, विशेषज्ञ और संबंधित सरकारी विभागों के अधिकारी विशेष रूप से हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed