फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News Ministers told the ground reality, exposed the functioning of tehsils and police stations, Chief Minister Yogi gave instructions for improvement

Lucknow News मंत्रियों ने बताई जमीनी हकीकत, तहसील और थानों की कार्यप्रणाली उजागर की, सीएम योगी ने दिए सुधार के निर्देश

Tue, 19 Jul 2022 10:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 19 Jul 2022 10:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी 18 मंत्री समूहों ने अपने-अपने मंडलीय दौरे की रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण किया। लखनऊ मंडल के लिए गठित समूह के प्रभारी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने महमूदाबाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का सुझाव दिया।

विज्ञापन
Lucknow News Ministers told the ground reality, exposed the functioning of tehsils and police stations, Chief Minister Yogi gave instructions for improvement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीते महीने मंडलों का दौरा करने के बाद मंत्री समूहों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के सामने जमीनी हकीकत बयां की। मंत्रियों ने थाना और तहसील की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की आवश्यकता जताई। वहीं जिलों में यातायात की समस्या, स्वच्छता, ठोस कचरा प्रबंधन और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया। वहीं परिषदीय स्कूलों में मिशन कायाकल्प, कानून व्यवस्था में सुरक्षा और महिला सुरक्षा, निशुल्क राशन वितरण योजना और मंत्री समूहों के मंडलों के दौरे से जनता के बीच बने सकारात्मक माहौल को भी सराहा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी 18 मंत्री समूहों ने अपने-अपने मंडलीय दौरे की रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण किया। मेरठ मंडल के मंत्री समूह के प्रभारी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि नोएडा में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और सॉलिड वेस्ट के बेहतर मैनेजमेंट पर और नियोजित प्रयास की आवश्यकता है। लखनऊ मंडल के लिए गठित समूह के प्रभारी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने महमूदाबाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का सुझाव दिया। वहीं सीतापुर में एक परिषदीय विद्यालय को  मिशन कायाकल्प  अनुपम उदाहरण बताया। उन्होंने बख्शी के तालाब क्षेत्र में अमृत सरोवर निर्माण कार्य की सराहना की। उन्होंने लखनऊ और हरदोई में यातायात समस्या जाम की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन


देवीपाटन मंडल के मंत्री समूह के प्रभारी अनिल राजभर ने ग्रामीण क्षेत्रों में तहसील और थानों की कार्यप्रणाली को अधिक जनोपयोगी बनाने का सुझाव दिया। गोरखपुर मंडल के मंत्री समूह के प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने मंडल के अधिकारियों में बेहतर तालमेल की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्ती मंडल के मंत्री समूह की प्रभारी बेबी रानी मौर्य ने अस्पतालों में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने को कहा। बरेली मंडल के  मंत्री समूह के प्रभारी लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि किसान संवाद कार्यक्रम से किसानों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना में विभिन्न विभागों के बीच और बेहतर समन्वय की जरूरत भी बताई।

वाराणसी मंडल के मंत्री समूह के प्रभारी जयवीर सिंह  ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से सृजित रोजगार के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष अवसरों को उत्साहजनक बनाया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन कार्यों में विभागों के बीच समन्वय और राजस्व के लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण होना चाहिए। झांसी मंडल के मंत्री समूह के प्रभारी नंद गोपाल नंदी बुंदेलखंड में जल जीवन मिशन, एक्सप्रेसवे,  परियोजनाओं से बेहतर हो रही स्थिति की जानकारी दी।

आगरा मंडल मंत्री समूह के प्रभारी चौधरी भूपेंद्र सिंह ने मलिन बस्तियों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास से वंचित लोगों को जल्द आवास दिलाने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन करने का सुझाव दिया। आजमगढ़ मंडल के मंत्री समूह के प्रभारी योगेंद्र उपाध्याय ने महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के निर्माण कार्यों में तेजी की अपेक्षा जताई।


सहारनपुर मंडल मंत्री समूह के प्रभारी आशीष पटेल ने कहा कि उन्हें कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला, जिसने मुफ्त राशन योजना की सराहना न की हो। चित्रकूट मंडल के मंत्री समूह के प्रभारी संजय निषाद ने बताया कि नहरों में जल की व्यवस्था को बेहतर करने की आवश्यकता जताई। मंत्री समूह ने कीरत सागर के पास स्व प्रेरणा से सुबह-शाम अध्ययन-अध्यापन के लिए जुटते युवाओं को सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र में तत्काल एक  पुस्तकालय की स्थापना के निर्देश दिए। मंत्रियों ने जनसमस्याओं और शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था को बेहतर बनानेे की आवश्यकता जताई।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed