फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Metro will run train at night during IPL match

Lucknow News : आईपीएल मैच के दौरान मेट्रो चलाएगा रात में ट्रेन, देगा फीडर सेवा भी, सभी मैचों में मिलेगी सेवा

Tue, 28 Mar 2023 08:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 28 Mar 2023 08:36 PM IST
सार

एमडी सुशील कुमार ने बताया कि आईपीएल के खुमार में मेट्रो भी अपनी सेवाएं देगा। क्रिकेट प्रेमी अपनी टीम लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंच सकें। क्रिकेट प्रेमियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हम एलएसजी मैचों के दिनों में मैच देखने वालों के लिए आधी रात तक अपनी ट्रेन चलाएंगे।

विज्ञापन
Lucknow News: Metro will run train at night during IPL match
लखनऊ का इकाना स्टेडियम।

विस्तार

लखनऊ में होने वाले आईपीएल मैचों के दौरान मेट्रो देर रात भी अपनी सेवाएं देगा। आमतौर पर रात 10 बजे चलने वाली अंतिम ट्रेन का समय सभी पांच दिन रात को 12:30 बजे कर दिया गया है। वहीं इकाना स्टेडियम से मेट्रो स्टेशन तक जाने के लिए फीडर सेवा भी रहेगी। फीडर सेवा की बसों से दर्शक स्टेडियम से मेट्रो स्टेशन आ-जा सकेंगे।

विज्ञापन


एमडी सुशील कुमार ने बताया कि आईपीएल के खुमार में मेट्रो भी अपनी सेवाएं देगा। क्रिकेट प्रेमी अपनी टीम लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंच सकें। क्रिकेट प्रेमियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हम एलएसजी मैचों के दिनों में मैच देखने वालों के लिए आधी रात तक अपनी ट्रेन चलाएंगे। ऐसे में मेट्रो की सेवाओं को भी उनके लिए देने की योजना बनाई गई है। मेट्रो की फीडर सेवा इंदिरानगर और ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन के बीच मौजूद रहेगी। यहां लो फ्लोर बसें लगाई गई हैं। 
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशन से इकाना स्टेडियम जाने और वहां से वापसी के लिए यह फीडर सेवा दी जाएगी। अंतिम ट्रेन 12:30 बजे एयरपोर्ट और मुंशीपुलिया टर्मिनल से रवाना होगी। लखनऊ मेट्रो द्वारा एक सेल्फी प्रतियोगिता शुरू की जा रही है। इसमें विजेताओं को खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली लखनऊ सुपर ज्वाइंट टी-शर्ट जीतने का मौका मिलेगा। कुछ चुने गए यात्रियों को खि़लाड़ियों से मिलने का भी मौका रहेगा। मैच शेड्यूल की जानकारी और थीम सांग भी मेट्रो स्टेशनों और ट्रेन के अंदर लगातार नियमित अंतराल पर चलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


7:30 बजे से रहने मैच : शिड्यूल
1 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
7 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
15 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स
1 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
16 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
सभी मैच देर शाम 7:30 बजे से शुरू होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed