{"_id":"63d75fc5ecb6ba3dc951beb8","slug":"lucknow-news-mayawati-attacked-sp-sp-doing-politics-under-the-guise-of-ramcharitmanas-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : मायावती ने सपा पर बोला हमला, रामचरितमानस की आड़ में राजनीति कर रही सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : मायावती ने सपा पर बोला हमला, रामचरितमानस की आड़ में राजनीति कर रही सपा
Mon, 30 Jan 2023 03:22 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 30 Jan 2023 03:22 PM IST
सार
मायावती ने कहा कि रामचरितमानस के विरुद्ध सपा नेता की टिप्पणी पर उठे विवाद उसे लेकर भाजपा की प्रतिक्रियाओं के बावजूद सपा नेतृत्व की चुप्पीसे स्पष्ट है कि इसमें दोनों पार्टियों की मिलीभगत है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि रामचरितमानस की आड़ में सपा राजनीति कर रही है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा चुनावी स्वार्थ के लिए नए विवाद खड़ा करना जातीय धार्मिक द्वेष, उन्माद,उत्तेजना में नफरत फैलाना बायकाट कल्चर धर्मांतरण को लेकर उग्रता भाजपा की राजनीतिक पहचान है लेकिन अब रामचरितमानस की आड़ में सपा का वही राजनीतिक रंग रूप दुखद है दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रामचरितमानस के विरुद्ध सपा नेता की टिप्पणी पर उठे विवाद उसे लेकर भाजपा की प्रतिक्रियाओं के बावजूद सपा नेतृत्व की चुप्पीसे स्पष्ट है कि इसमें दोनों पार्टियों की मिलीभगत है । यह आगामी चुनाव में जनता के ज्वलंत मुद्दों की बजाय हिंदू-मुस्लिम उन्माद पर पोलराइज करने की कोशिश है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में विधानसभा में हुए पिछले आम चुनाव को भी सपा भाजपा ने षड्यंत्र के तहत मिलीभगत करके धार्मिक उन्माद के जरिए और सांप्रदायिक बनाकर एक दूसरे के पूरक के रूप में काम किया। यही कारण रहा कि भाजपा दोबारा सत्ता में आई । ऐसी घृणित राजनीति का शिकार होने से बचना जरूरी है।
विज्ञापन