फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Maulana Kalbe Jawad meets Chief Minister Yogi, clear situation regarding Muharram

Lucknow News : मौलाना कल्बे जवाद ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात, मोहर्रम को लेकर साफ की स्थिति

Wed, 20 Jul 2022 10:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 20 Jul 2022 10:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात के बाद मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि अजादारी की किसी रवायत पर रोक नही है।

विज्ञापन
Lucknow News : Maulana Kalbe Jawad meets Chief Minister Yogi, clear situation regarding Muharram
मौलाना कल्बे जवाद नकवी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मोहर्रम में रवायती कमा जंजीर के मातम पर कोई पाबंदी नही है। मजलिस ए उलमा ए हिन्द के महासचिव मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मोहर्रम को लेकर स्थिति साफ की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात के बाद मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि अजादारी की किसी रवायत पर रोक नही है। मौलाना ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बेजा हथियारों की नुमाइश और शक्ति प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया है। मोहर्रम के रवायती कमा व जंजीर के मातम पर कोई पाबंदी नही है। मौलाना ने कहा कि मुख्यमंत्री के जारी बयान का कुछ लोग गलत मतलब पेश कर रहे थे कि मुख्यमंत्री ने कमा व जंजीर के मातम पर भी रोक लगा दी है जबकि ऐसा नही है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में हमसे कहा है कि मोहर्रम में जो रवायत के मुताबिक होता आया है उस पर कोई रोक नही है। सरकार ने सिर्फ नए काम, बेजा हथियारों की नुमाइश और शक्ति प्रदर्शन पर रोक लगाई है।
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से जंजीर व कमा के मातम के सिलसिले में अधिकारियों को निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है ताकि मोहर्रम में कोई मुश्किल न होने पाये। इसके अलावा मोहर्रम में लगने वाले काले झंडों के बारे में भी बात की है, जिस पर सपा सरकार के जमाने में रोक लगा दी गई थी। मौलाना ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसी भी रवायती कार्यक्रम और प्रचार पर कोई पाबंदी नही है। इस सिलसिले में जानकारी हासिल कर प्रशासन को निर्देश जारी कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed