फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: अनंत नगर योजना के 332  भूखंडों के लिए  पंजीकरण कल से

Thu, 10 Jul 2025 01:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:27 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
अनंत नगर योजना के 332  भूखंडों के लिए  पंजीकरण कल से
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर 

लखनऊ। अनंत नगर योजना में एक बार फिर प्लाट खरीदने का मौका आया है। शुक्रवार से एलडीए योजना के 332 प्लाटों लिए पंजीकरण खोल रहा है। यहां पर जमीन का रेट पहले की तरह ही 41150 रूपये प्रति वर्ग मीटर रखा गया है।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि मोहान रोड पर 785 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अनंत नगर योजना में लगभग डेढ़ लाख लोगों के आशियाने का सपना साकार होगा। योजना का विकास अंतरराष्ट्रीय मानकों के अंतर्गत ग्रिड पैटर्न पर किया जा रहा है। जिसमें चौड़ी सड़कों के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भूमिगत केबल बिछायी जाएंगी। योजना में लगभग 100 एकड़ क्षेत्रफल में एडुटेक सिटी विकसित की जाएगी। वहीं, लगभग 130 एकड़ भूमि पर पार्कों व ग्रीन स्पेस का विकास किया जाएगा, जोकि योजना को पर्यावरण के अनुकूल एक हरा-भरा क्षेत्र बनाएगा।
विज्ञापन


====

  इतने बड़े हैं प्लाट

एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम चरण में 334 प्लाटों के  ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था,। अब द्वितीय चरण में 332 प्लाटों के लिए 11 जुलाई से 10 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण खोला किया जाएगा। जिन प्लाटों का पंजीकरण खोला जा रहा उनमें 450 वर्गमीटर के 19,  288 वर्गमीटर के 105,  200 वर्गमीटर के 50, 162 वर्गमीटर के 37 और 112.5 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 121 प्लाट हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


====

ऐसे करना होगा आवेदन

 आवेदन करने के लिए लोगों को योजना की वेबसाइट https://registration.ldalucknow.in/#/login पर लॉगइन करके पंजीकरण पुस्तिका खरीदनी होगी। तत्पश्चात भूखंड की अनुमानित धनराशि की 5 प्रतिशत पंजीकरण धनराशि जमा कराके रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सफलतापूर्वक पंजीकरण कराने वाले आवेदकों के मध्य प्लाटों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed