{"_id":"686d00feb733cbb40e0c7d2b","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-7-1-gkp1042-995858-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मेजर जनरल मनोज तिवारी ने लखनऊ में ऑनलाइन सीईई केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मेजर जनरल मनोज तिवारी ने लखनऊ में ऑनलाइन सीईई केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
मेजर जनरल मनोज तिवारी ने लखनऊ में ऑनलाइन सीईई केंद्रों का किया निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। छावनी स्थित मुख्यालय भर्ती जोन के क्षेत्रीय भर्ती अधिकारी मेजर जनरल मनोज तिवारी ने मंगलवार को लखनऊ में आयोजित होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा के केंद्रों का दौरा किया। अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) 30 जून से 10 जुलाई तक पूरे देश में आयोजित की जा रही है।
परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान मेजर जनरल मनोज तिवारी ने उपस्थित अभ्यर्थियों से बातचीत की। ऑनलाइन परीक्षा प्लेटफॉर्म के साथ उनके अनुभवों के बारे में जाना। बातचीत के दौरान मेजर जनरल तिवारी ने उम्मीदवारों को परीक्षा की जटिलता पर अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट करने और संभावित सुधारों के लिए रचनात्मक सिफारिशें देने के लिए प्रोत्साहित किया। दो वर्ष पहले भारतीय सेना की ओर से शुरू की गई ऑनलाइन सीईई पहल अग्निवीर भर्ती की कार्यप्रणाली में एक परिवर्तनकारी कदम है। यह परीक्षा में पारदर्शिता बढ़ाने, कदाचार को कम करने और सभी उम्मीदवारों के लिए एक समान परीक्षा वातावरण स्थापित करने के लिए की गई थी। इसके लागू होने के बाद से इस प्रणाली ने भर्ती प्रक्रियाओं को काफी हद तक सुव्यवस्थित किया है।