फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: एलडीए संपत्तियों की नीलामी रोकी, आज से होनी थी शुरू

Tue, 08 Jul 2025 01:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:06 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
एलडीए संपत्तियों की नीलामी रोकी, आज से होनी थी शुरू
विज्ञापन


माई सिटी रिर्पोटर
लखनऊ। नई भवन निर्माण उपविधि के चलते मंगलवार से होने वाली संपत्तियों की नीलामी एलडीए ने चार दिन के लिए टाल दी है। अब नये सिरे से सम्पत्तियों के रेट एवं निर्माण का क्षेत्रफल तय होगा। उसके बाद नीलामी के लिए पंजीकरण शुरू होगा।

तीन दिन पहले एलडीए ने  होटल, ग्रुप हाउसिंग, मॉल, हॉस्पिटल समेत अन्य व्यावसायिक व आवासीय भूखंडों का ई-नीलामी चार जुलाई से शुरू करने की सूचना जारी की थी, जिस पर अब रोक लगा दी गई है। एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि नई भवन निर्माण उपविधि में काफी बदलाव हुए हैं, ऐसे में जिन भूखंडों को नीलामी में रखा गया है उन पर निर्माण को लेकर अब फ्लोर एरिया रेशियों बदल जाएगा। सड़क की चौड़ाई के आधार पर भी निर्माण का दायरा और भू उपयोग बदलेगा। ऐसे में रेट भी बदलेगा। जिसको लेकर अब नीलामी प्रस्ताव को संशोधित किया जा रहा है। उसके बाद चार दिन में फिर ई नीलामी के लिए पंजीकरण खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed