फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW NEWS

Lucknow News: राजधानी की सर्द रात, पारा <bha>@</bha> 9.8

Tue, 12 Dec 2023 12:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:54 PM IST
विज्ञापन
LUCKNOW NEWS
लखनऊ। राजधानी में रात के तापमान में गिरावट जारी है। पछुआ हवा के असर से न्यूनतम तापमान इस सीजन में पहली बार सामान्य से लुढ़ककर 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले दो तीन दिन तक मौसम ऐसे ही रहने के आसार हैं। मध्यम कोहरा भी छाया रह सकता है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पिछले तीन दिनों के दौरान राजधानी के न्यूनतम तापमान में 5.5 डिग्री की गिरावट आई है। लखनऊ सोमवार को उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो गया है, जहां न्यूनतम पारा लुढ़ककर 10 से नीचे चला गया है। हालांकि अधिकतम तापमान लगभग स्थिर है। रविवार को दिन का पारा 24.4 डिग्री सेल्सियस था, और सोमवार को 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 11..1 डिग्री था, जो लुढ़ककर 9..8 डिग्री हो गया।
विज्ञापन

लालबाग और तालकटोरा की हवा फिर हुई खराब

राजधानी में लालबाग और तालकटोरा की हवा फिर खराब हो गई है। सोमवार को लखनऊ का औसत एक्यूआई 179 दर्ज किया गया। वहीं, तालकटोरा में यह आंकड़ा 291, जबकि लालबाग में 231 दर्ज हुआ। इसके अलावा बीबीएयू के पास 158, गोमतीनगर में 156 और केंद्रीय विद्यालय के पास औसत एक्यूआई 141 दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed