फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने दी थी जान, पांच पर केस

Sat, 29 Nov 2025 05:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
- मामूली बात पर ससुराल वाले करते थे गाली-गलौज
विज्ञापन


- विवाहिता के भाई की शिकायत पर गोसाईगंज पुलिस ने की कार्रवाई


लखनऊ। गोसाईगंज के तरियापुर में 25 नवंबर को हुई सीतू वर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने पति व चार अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गोसाईगंज पुलिस ने यह कार्रवाई सीतू के भाई गुडंबा के दसौली निवासी रंजीत कुमार की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में कार्रवाई की है।


रंजीत के मुताबिक वर्ष 2017 में उन्होंने बहन की शादी तरियापुर निवासी कमलेश कुमार से की थी। आरोप है कि कुछ सालों से बहन से छोटी-छोटी बात पर पति कमलेश, सास ननकई, ससुर रामस्वरूप ननद लक्ष्मी व नंदोई अमित गाली-गलौज और अभद्रता करते थे। सीतू ने यह बात अपनी बहन को भी कई बार बताई थी। 25 नवंबर को आरोपियों ने फिर से बहन को बुरी तरह से पीटा था। रंजीत ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर वह बहन की ससुराल गए थे और मामला शांत कराकर वहां से निकल गए थे। तभी रास्ते में ससुराल से कॉल आई और बहन की मौत होने की जानकारी दी। आनन-फानन रंजीत घर पहुंचे तो उन्हें सीतू घर के बाहर मृत पड़ी मिली। पूछताछ करने पर ग्रामीणों ने बताया कि प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बहन ने जान दे दी। इस पर रंजीत ने गोसाईगंज पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed