{"_id":"6925ab991509d0adce0ddddb","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1096-1487395-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: साइबर जालसाजों ने डॉक्टर के खातों से पार किए 1.50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: साइबर जालसाजों ने डॉक्टर के खातों से पार किए 1.50 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पीड़ित की शिकायत पर महानगर पुलिस ने दर्ज किया केस
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने महानगर सेक्टर जे निवासी डॉक्टर संतोष कुमार के बैंक खातों से 1.50 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने महानगर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
डॉक्टर संतोष के मुताबिक 12 नवंबर को उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताया। उसने बैंक खातों से संबंधित जानकारी अपडेट करने की बात कही। फिर ठग ने उन्हें बातों में फंसाकर उनसे उनके एसबीआई और पीएनबी के बैंक खातों की जानकारी ले ली। कुछ देर बार एसबीआई के खाते से एक लाख और पीएनबी से 50 हजार रुपये निकल गए। डॉक्टर को ठगी की जानकारी उनके मोबाइल पर आए ट्रांजेक्शन के मेसेज से हुई। पीड़ित ने तुरंत साइबर सेल में शिकायत की । इसके बाद सोमवार को महानगर थाने में केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक मामले की तफ्तीश साइबर टीम कर रही है।