{"_id":"69171a6a2a2b955efc050a18","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1096-1471142-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छात्रा का डेबिट कार्ड बदल टप्पेबाज ने एटीएम से निकाले 2.71 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छात्रा का डेबिट कार्ड बदल टप्पेबाज ने एटीएम से निकाले 2.71 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- चिनहट में विधायक चौराहे का मामला
- छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
लखनऊ। चिनहट में 10 नवंबर को टप्पेबाज ने छात्रा का डेबिट कार्ड बदल कर उनके खाते से 2.71 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने चिनहट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
चिनहट के यमुना विहार कॉलोनी निवासी छात्रा रिया सिंह के मुताबिक 10 नवंबर को उन्होंने खरीदारी करने के लिए पिता से डेबिट कार्ड लिया था। शाम को कॉलेज से लौटने पर वह विधायक चौराहे पर स्थित एटीएम बूथ में रुपये निकालने पहुंचीं। बूथ में एक और युवक मौजूद था। रिया ने जब रकम निकालनी चाही तो वह असफल रहीं। दोबारा कोशिश करने पर भी मशीन से रकम नहीं निकली। यह देख पहले से मौजूद युवक ने मदद के नाम पर उनसे उनका डेबिट कार्ड ले लिया और रकम निकालने का नाटक करने लगा। ट्रांजेक्शन नहीं होने पर टप्पेबाज ने रिया को उनका डेबिट कार्ड बदल कर उन्हें दूसरा दे दिया। छात्रा जब घर पहुंचीं तो उनके पिता ने बैलेंस देखा तो उसमें 2.71 लाख कम थे। उन्होंने बेटी से पूछा तो उसने कोई रकम नहीं निकलने की बात कही। इस पर रिया के पिता ने डेबिट कार्ड ब्लॉक कराकर चिनहट पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए हैं। आरोपी की गिरफ्तार के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन