{"_id":"6acf50084a5dd65bcd0a6f1c","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1965933-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय लखनऊ प्रवास पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय लखनऊ प्रवास पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
विज्ञापन
बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय लखनऊ प्रवास पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों को बांटेंगे राहत सामग्री*
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वह फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात और निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने यह जानकारी दी।
भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से प्रस्थान कर लखनऊ एयरपोर्ट साढ़े तीन बजे पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से फैजुल्लागंज पहुंचकर आईआईएम रोड स्थित अल्लूनगर डिगुरिया चौक पर शाम चार बजे पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात और निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
दूसरे दिन शुक्रवार को रक्षामंत्री कालिदास मार्ग स्थित आवास विभिन सामाजिक संगठनों से मुलाकात करने के उपरांत विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के शोकसंतृप्त परिवार के घर पहुंचकर से श्रद्धा सुमन अर्पित कर परिवारिक सदस्यों से मुलाकात करेंगे। फिर शाम छह बजे रक्षामंत्री जानकीपुरम सेक्टर-ई स्थित राम-राम बैंक चौराहे पर आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वह कालिदास मार्ग स्थित आवास लौटेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन
तीसरे दिन शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कालिदास मार्ग स्थित आवास पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से मुलाकात करने के उपरांत पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे आवास से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।