फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: आईआरसीटीसी कराएगा उदयपुर टू जैसलमेर का हवाई टूर

Thu, 29 Jan 2026 05:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
आईआरसीटीसी कराएगा उदयपुर टू जैसलमेर का हवाई टूर
विज्ञापन

20 फरवरी को होगा शुरू
सात दिन की है यात्रा


माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने अब उदयपुर टू जैसलमेर राजस्थान हेरिटेज का हवाई टूर पैकेज लांच किया है। छह रात और सात दिन का यह टूर 20 फरवरी को तय है।

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यह इस पर्यटन सीजन का अंतिम टूर होगा। यात्रा के दौरान पर्यटक राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल उदयपुर, माउंट आबू, जोधपुर एवं जैसलमेर (कैंप अनुभव सहित) का भ्रमण करेंगे। इसमें लखनऊ से हवाई यात्रा एवं वापसी की सुविधा है। तीन सितारा श्रेणी के होटलों में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। सभी प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। उदयपुर की झीलें एवं ऐतिहासिक महल, माउंट आबू का प्रसिद्ध दिलवाड़ा जैन मंदिर और जोधपुर का भव्य मेहरानगढ़ किला भी दिखाया जाएगा। टूर पैकेज की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। बुकिंग आईआरसीटीसी गोमती नगर पर्यटन भवन स्थित क्षेत्रीय कार्यालय या ऑनलाइन www.irctctourism.com पर जाकर कराई जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए लोग 9236391909, 9236367954, 9236391911 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed