फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: नई भवन उपविधि लागू करने में ढिलाई पर आवास आयुक्त से मिले व्यापारी

Wed, 28 Jan 2026 05:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
नई भवन उपविधि लागू करने में ढिलाई पर आवास आयुक्त से मिले व्यापारी
विज्ञापन


अधिकारियों पर लगाया नक्शों को लटकाने का आरोप

छह फरवरी को होगी विशेष बैठक


माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नई भवन निर्माण उपविधि के तहत आवासीय में व्यावसायिक उपयेाग के मानचित्र पास करने में अड़ंगा लगाए जाने का आरोप उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने आवास विकास परिषद के अधिकारियों पर लगाया है। इसको लेकर बुधवार को व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने आवास आयुक्त डा. बलकार सिंह को मिलकर ज्ञापन भी दिया।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने आवास आयुक्त को बताया कि इंदिरा नगर क्षेत्र का व्यापारी समुदाय नई भवन उपविधियों के अंतर्गत मिश्रित भूमि उपयोग के नियमों के अनुसार अपनी संपत्तियों को परिवर्तित कराने के लिए तैयार है मगर आवास विकास परिषद के अधिकारी इस रुचि नहीं ले रहे हैं। इस कारण भू-उपयोग के तहत निर्माण के बहुत मानचित्र महीनों से लटके हुए हैं। जिस पर आवास आयुक्त ने मुख्य वास्तुविद संजीव कश्यप को तलब कर रिपोर्ट मांगी है और व्यापारियों समन्वय करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ ही छह फरवरी को व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित करने को कहा है। जिसमें सभी पक्षों को बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। आवास आयुक्त से मिलने वाले व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, ट्रांस गोमती क्षेत्र अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, नगर उपाध्यक्ष प्रदीप सचदेवा व सचिन अग्रवाल शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल ने आवास आयुक्त से यह मांग भी की है कि नई भवन उपविधियों के अंतर्गत गठित कठिनाई निवारण समिति में व्यापारी समुदाय के प्रतिनिधियों को भी स्थान दिया जाए, जिससे जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed