फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: पहले आगमन पर डिब्रूगढ़-गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस का हुआ भव्य स्वागत

Tue, 20 Jan 2026 06:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
पहले आगमन पर डिब्रूगढ़-गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस का हुआ भव्य स्वागत
विज्ञापन


अभी साप्ताहिक है ट्रेन, 30 जनवरी से रोज चलेगी

गोमती नगर स्टेशन से मिलेगी ट्रेन


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन मंगलवार सुबह उस समय उत्सव के रंग में रंग गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शुभारंभ की गई डिब्रूगढ़-गोमती नगर अमृत भारत पहली बार गोमतीनगर स्टेशन पर पहुंची। फूलों की मालाओं के साथ लोको पायलटों, ट्रेन मैनेजर और यात्रियों का रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वागत किया।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि यह गाड़ी सं. 15949 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस का (साप्ताहिक) नियमित संचालन 30 जनवरी से किया जायेगा। यह गाड़ी डिब्रूगढ़ रेलवे स्टेशन से प्रत्येक शुक्रवार को रात्रि 21ः00 बजे प्रस्थान कर गुवाहाटी, कामाख्या, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, हाजीपुर, छपरा होते हुए तीसरे दिन गोरखपुर से सुबह 07ः00 बजे, खलीलाबाद से 07ः41 बजे, बस्ती से 08ः16 बजे, मनकापुर से 09ः02 बजे, अयोध्या धाम जं. से 10ः10 बजे, अयोध्या कैंट से 10ः40 बजे तथा बाराबंकी से 12ः38 बजे छूटकर गोमतीनगर दोपहर 13ः30 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 15950 गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से प्रत्येक रविवार को 18ः40 बजे प्रस्थान कर बाराबंकी से 19ः14 बजे, अयोध्या कैंट से 21ः40 बजे, अयोध्या धाम जं. से 22ः05 बजे, मनकापुर से 22ः58 बजे, बस्ती से 23ः50 बजे, दूसरे दिन खलीलाबाद से 00ः18 बजे, गोरखपुर जं. से 02ः00 बजे प्रस्थान कर छपरा, हाजीपुर, कटिहार, न्यूजलपाईगुड़ी, कामाख्या, गुवाहाटी होते हुए तीसरे दिन डिबूगढ़ दोपहर में 12ः40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


-----------------

आम आदमी के लिए खास ट्रेन


पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने अमृत भारत ट्रेनें आम आदमी को ध्यान में रख कर विकसित की गईं हैं, जिससे समाज में आम जनमानस को किफायती दरों पर जनरल एवं स्लीपर क्लास में यात्रा करते समय प्रीमियम ट्रेनों की तरह अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक तेज व सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान किया जा सके। इस अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन से प्रदेश की राजधानी से कामाख्याधाम जाने के लिए एक और ट्रेन उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed