फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: गृहकर बकाया पर नगर निगम ने सीज किया सरोज इंस्टीट्यूट का बैंक खाता

Fri, 16 Jan 2026 08:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
गृहकर बकाया पर नगर निगम ने सीज किया सरोज इंस्टीट्यूट का बैंक खाता
विज्ञापन


46लाख से अधिक है बकाया

कई इलाकों में 30 दुकानें भी हुईं सील

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। बकाया गृहकर जमा न करने पर नगर निगम ने शुक्रवार को सरोज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट का बैंक खाता सीज करने की कार्रवाई की। इंस्टीट्यूट पर यह कार्रवाई 46 लाख रुपये से अधिक बकाया गृहकर की वसूली को लेकर की है। इसके अलावा नगर निगम के अलग-अलग जोन में करीब 30 दुकानें भी गृहकर जमा न करने पर सील की गई हैं।


जोनल अधिकारी जोन चार शिल्पा कुमारी ने बताया कि खरगापुर सरसवां वार्ड में सरोज इंस्टीट्यूट है। बिल और नोटिस जारी किए जाने के बाद भी बकाया गृहकर जमा नहीं किया जा रहा था। जिस पर इंस्टीट्यूट का बैंक ऑफ इंडिया का खाता सीज करने के लिए बैंक को पत्र दिया गया है। इसके अलावा जोन चार में 17 दुकानें भी बकाया गृहकर जमा न करने पर अलग-अलग इलाकों में सील की गईं। जोन सात के जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि विकास नगर, शंकरपुरी स्थित हिमालयन हास्पिटल सहित 13 दुकानों को सील किया। इसके अलावा नगर निगम जोन एक की टीम ने सीलिंग की कार्रवाई के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हजरतगंज शाखा से 21.59 लाख रुपये गृहकर वसूल किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed