फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: एससी सिंह फिर बने स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक

Sat, 10 Jan 2026 05:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
एससी सिंह, स्मार्ट सिटी के नए जीएम
एससी सिंह फिर बने स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक 
विज्ञापन


दो महीनेंं से खाली चल रहा था पद

नव नियुक्त महाप्रबंधक ने पदभार भी किया ग्रहण


माई सिटी रिपोर्टर 

लखनऊ । करीब दो महीनें से खाली चल रहा स्मार्ट सिटी महाप्रबंधक का पद अब भर गया है। इस पद पर सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता एससी सिंह को नियुक्त किया गया है। यह इससे पहले भी सेवाकाल के दौरान इस पद पर रह चुके हैं।


करीब दो महीनें पहले स्मार्ट सिटी महाप्रबंधक के पद पर तैनात इंजीनियर एके सिंह की हार्टअटैक से मृत्यु हो गई थी। वह एलडीए से सेवानिवृत्त होने के बाद करीब एक साल से कार्यरत थे। उनकी अचानक मौत के बाद से यह पद खाली चल रह था । अब इस पद पर नगर निगम से बीते साल सेवानिवृत्त हुए अधिशासी अभियंता एससी सिंह की नियुक्ति की गई है।  यह इससे पहले भी नगर निगम में तैनाती के दौरान इस पद पर रह चुके हैं। अब फिर इनको स्मार्ट सिटी महाप्रबंधक के पद पर नियुक्त किया गया है। इसको लेकर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व नगर आयुक्त गौरव कुमार की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। उसके बाद शनिवार को ही एससी सिंह ने पदभार भी ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed