{"_id":"695ba2a5f5be18809a0ec438","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1546033-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आवारा कुत्तों को पकड़ने गई टीम से विवाद मामले में नगर निगम ने चौक थाना में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आवारा कुत्तों को पकड़ने गई टीम से विवाद मामले में नगर निगम ने चौक थाना में दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवारा कुत्तों को पकड़ने गई टीम से विवाद मामले में नगर निगम ने चौक थाना में दी तहरीर
एनजीओ से जुड़ी महिला ने छीन ली थी नगर निगम गाड़ी की चाभी
स्थानीय लोगों की शिकायत पर कुत्ते पकड़ने गई थी टीम
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। रविवार को चौक इलाके में शिकायत पर आवारा कुत्तों को पकड़ने गई नगर निगम टीम से अभद्रता करने और गाड़ी की चाभी छीनने वाली एनजीओ की महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए नगर निगम ने चौक थाना में तहरीर दी है। रविवार को इसी मामले में एक स्थानीय महिला की ओर से भी एनजीओ की महिला के खिलाफ मारपीट व अभद्र व्यवहार मामले को लेकर तहरीर चौक थाना में दी गई थी।
नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डा. अभिनव वर्मा ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद चौक में बान वाली गली के पास कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम भेजी गई थी। कुत्तों को पकड़ने के दौरान एक महिला ने अपने साथियों के साथ आकर हंगामा विवाद किया। टीम को कुत्ता पकड़ने से रोका और गाड़ी की चाभी भी छीन ली। इसकी जानकारी टीम के कर्मचरियों अमित, सादिक अली और मिथिलेश कुमार ने दी। कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले 19 दिसंबर को भी इसी महिला ने चौक के कोनेश्वर में कुत्तों को पकड़ने गई टीम से अभद्रता की थी और गाड़ी से कुत्तों को उतरवा लियाथा। ऐसे में सरकारी कार्य में बाधा डालने, टीम से अभद्रता करने और धमकाने के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाना चौक में तहरीर दी गई है।