फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: भवनस्वामी अब एक क्लिक में खुद पास कर सकेंगे अपना भवन मानचित्र

Wed, 31 Dec 2025 06:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
भवनस्वामी अब एक क्लिक में खुद पास कर सकेंगे अपना भवन मानचित्र
विज्ञापन


एलडीए के नहीं लगाने होंगे के चक्कर

नई व्यवस्था लागू


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। शहरवासियों को नए साल पर एलडीए ने सौगात दी है। जिससे अब लोगों को अपना भवन मानचित्र पास कराने के लिए एलडीए के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एलडीए ने नए बिल्डिंग बायलॉज के तहत फास्ट ट्रैक सिस्टम ‘फास्टपास’ लागू कर दिया है। इससे लोग अपने मकान व दुकान का नक्शा स्वयं पास कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा और चंद मिनटों में मानचित्र स्वीकृत हो जाएगा।

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि फास्टपास सिस्टम के अंतर्गत 100 वर्गमीटर क्षेत्रफल तक के आवासीय और 30 वर्गमीटर तक के व्यावसायिक (कामर्शियल) भवनों का मानचित्र संपत्ति के स्वामी खुद पास कर सकेंगे। इसके लिए उनको map.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल, पारदर्शी और सरल है। आवेदन की शुरुआत पोर्टल पर नाम व मोबाइल नंबर रजिस्टर करने से होगी। इसके बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाकर आवेदक को मानचित्र अपलोड करना होगा। पोर्टल पर ही गणना के अनुसार देय शुल्कों के भुगतान की सुविधा दी गई है। आवेदन सबमिट होते ही सिस्टम स्वतः मानकों के आधार पर मानचित्र की जांच करेगा और नियमों के अनुरूप होने पर पास कर देगा।
विज्ञापन


---------------------

सही जानकारी भरते ही मिल जाएगा प्रमाण पत्र

मानचित्र पास कराने के दौरान यह अनिवार्य होगा कि भूखंड का भूउपयोग मास्टर प्लान के अनुरूप हो। आवेदन में भूखंड की सही लोकेशन, आसपास की सड़कों की लंबाई और चौड़ाई, प्रस्तावित भवन की ऊंचाई, कवर्ड एरिया, फ्रंट, साइड और रियर सेटबैक, प्रवेश और निकास द्वार व पार्किंग का पूरा विवरण देना होगा। पोर्टल पर मानचित्र के साथ पूरा विवरण देते ही चंद ही मिनटों में नक्शा स्वीकृत हो जाएगा और आवेदक को स्वतः प्रमाणित मानचित्र व प्रमाणपत्र मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

कोट

इस नई व्यवस्था से न केवल आम नागरिकों को राहत मिलेगी बल्कि मानचित्र पास कराने की प्रक्रिया में होने वाली देरी और अनावश्यक परेशानी भी खत्म होगी।

प्रथमेश कुमार, वीसी एलडीए


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed