फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: नगर निगम ने कई इलाकों में हटाया अतिक्रमण, सामान भी किया जब्त

Mon, 22 Dec 2025 08:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
नगर निगम ने कई इलाकों में हटाया अतिक्रमण, सामान भी किया जब्त
विज्ञापन


सड़क पटरी पर अवैध कब्जों से आवागमन भी हो रहा था बाधित

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। नगर निगम की टीमों ने सोमवार को कई इलाकों में सड़क पटरी से अतिक्रमण हटाया। इनके कारण आवागमन में बाधा हो रही थी। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीमों को विरोध का भी सामना करना पड़ा। अभियान के दौरान 200 से अधिक कब्जे हटाए गए और करीब पांच ट्रक सामान भी जब्त किया गया। इसमें गुमटी, काउंटर, ठेला, बेंच आदि शामिल है।


नगर निगम जोन तीन की टीम ने अलीगंज में पुरनियां चौराहा, बंधा रोड एवं आईआईएम रोड के किनारे पटरियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। जोन चार की टीम ने मरी माता मंदिर से आहिमामऊ चौराहा और वहां से अर्जुनगंज तक अतिक्रमण हटाया गया। जोन पांच की टीम ने आलमबाग इलाके में चंदर नगर भूमिगत पार्किंग के आसपास, आलमबाग मेट्रो होते हुए अवध चौराहे तक सड़कों की दोनों पटरियों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया। जोन सात की टीम ने सर्वोदय नगर, शिवाजी मार्केट सी-ब्लॉक इंदिरा नगर और लेखराज मेट्रो स्टेशन के आसपास नालियों और सड़कों की दोनों पटरियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण हटाया। जोन आठ की टीम ने बेहसा मोड़ से न्यू गडौरा तथा बिजनौर अंडरपास के आसपास अभियान चलाया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed