{"_id":"6942cb45ac8540a7b10774ef","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1521301-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गंदगी और प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ नगर निगम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गंदगी और प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ नगर निगम ने की कार्रवाई
विज्ञापन
गंदगी और प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ नगर निगम ने की कार्रवाई
जुर्माना भी वसूला गया
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नगर निगम की टीमों ने बुधवार को अलग-अलग इलाकों में प्रतिबंधित पॉलिथीन व गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 20 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम टीमों के लोगों से तीखी नोकझोंक भी हुई।
जोनल सिनेटरी अधिकारी जितेंद्र गांधी ने बताया कि रूचि खंड, आशियाना सेक्टर-एल, किला चौराहा और रजनीखंड इलाके में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 64 दुकानों, ठेलों व प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों के उल्लंघन पर गंदगी फैलानें और प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग के मामलों में पांच चालान किए गए और करीब छह हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। जोन पांच के जोनल सिनेटरी अधिकारी सचिन प्रकाश सक्सेना ने बताया कि आलमबाग में नटखेड़ा रोड पर गंदगी और प्रतिबंधित पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिसमें विरोध के बीच दुकानदारों से चार हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।