फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: डीआरआई ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर पकड़ी 21.77 करोड़ की हेरोइन

Tue, 18 Nov 2025 08:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
डीआरआई ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर पकड़ी 21.77 करोड़ की हेरोइन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने मंगलवार सुबह चारबाग रेलवे स्टेशन पर 3.110किग्रा हेरोइन जब्त की गयी । इसकी बाजार कीमत 21.77 करोड़ रुपये है।


डीआरआई अधिकारियों को सूचना मिली थी कि न्यू जलपाईगुड़ी से दिल्ली की ओर यात्रा कर रही दो महिलाओं के पास मादक पदार्थ है । जिसके आधार पर अधिकारियों की टीम ने रेलवे स्टेशन पर निगरानी रखी और ट्रेन के आने पर संदिग्ध यात्रियों की गुप्त रूप से पहचान की। जांच के दौरान दोनों यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई जिसमें उनके सामान के भीतर छिपाकर रखे गए कई पैकेट बरामद हुए। इन पैकेटों में सफेद रंग का पाउडरनुमा पदार्थ पाया गया। जिसकी फील्ड टेस्टिंग किट से जांच की गई तो वह हेरोइन निकला। दोनों महिला यात्रियों को एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार लिया गया। जब्त मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 21.77 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed