{"_id":"6917375251cb4c7dab08ac7b","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1471745-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नगर निगम के स्कूलों में वर्षा जल संचयन अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नगर निगम के स्कूलों में वर्षा जल संचयन अनिवार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के स्कूलों में वर्षा जल संचयन अनिवार्य
नगर आयुक्त ने दिए प्रधानाचार्यों को निर्देश
स्कूलों को मॉडल के तौर पर बनाया जाएगा
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नगर निगम के सभी स्कूलों में वर्षा जल संचयन का सिस्टम लगाया जाएगा। पढ़ाई को बेहतर करने के लिए सभी स्कूलों में
वाईफाई की सुविधा देकर स्मार्ट क्लास शुरू कराए जाएंगे। कंप्यूटर लैब, साइंस लैब और लाइब्रेरी का दुरुस्त किया जाएगा। शहर में निगम का एक डिग्री कालेज में मिलाकर पांच विद्यालय हैं।
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शुक्रवार को सभी स्कूल कालेजों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने विद्यालयों की स्थिति सुधरने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी विद्यालयों को आधुनिक तकनीक, सुरक्षित वातावरण और समावेशी शिक्षा प्रणाली से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है। स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। सभी प्रधानाचार्यों से विद्यालयों की आवश्यकताओं की जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय की स्थिति के अनुसार आवश्यक निर्माण और मरम्मत कार्यों की सूची तैयार की जाए, ताकि योजना अनुसार डीपीआर बनाई जा सके।