{"_id":"6915de10c49b809c83098c4f","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1470077-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सआदतगंज में शुरू हुआ काम्पैक्टर, खुले में कूड़े की समस्या होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सआदतगंज में शुरू हुआ काम्पैक्टर, खुले में कूड़े की समस्या होगी दूर
विज्ञापन
सआदतगंज में कॉम्पैक्टर का लोकार्पण करती महापौर सुषमा खर्कवाल
सआदतगंज में शुरू हुआ काम्पैक्टर, खुले में कूड़े की समस्या होगी दूर
महापौर ने किया लोकार्पण
15 टन है क्षमता
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार को लेकर बृहस्पतिवार को सआदतगंज क्षेत्र में रामकी ( लखनऊ स्वच्छता अभियान ) कंपनी की ओर से काम्पैक्टर लगा दिया गया है। जिसका लोकार्पण महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया। बुधवार को बांसमंडी चौराहा के पास नए काम्पैक्टर का लोकार्पण किया गया था।
सफाई में सुधार के लिए रामकी कंपनी को शहर में 32 काम्पैक्टर लगाने हैं जिनमें यह 12वां हैं। बाकी लगाए जाने हैं। यह काम्पैक्टर 15 मीट्रिक टन क्षमता है। महापौर ने कहा कि काम्पैक्टर लग जाने के बाद अब खुले में कूड़ा डालने की समस्या नहीं रहेगी। खुले में कूड़ा पड़ने से लोगों को परेशानी भी हो रही थी। अब जो कूड़ा आएगा वह सीधे बंद काम्पैक्टर में जाएगा। जब यह फुल हो जाएगा तो गाड़ी के जरिए काम्पैक्टर शिवरी प्लांट भेज दिया जाएगा। इस तरह कूड़ा खुले में जाएगा भी नहीं। लोकार्पण के मौके पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, भाजपा पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी ‘पम्मी’ पार्षद अनूप कमल सक्सेना और लखनऊ स्वच्छता अभियान के प्रोजेक्ट हेड अभय रंजन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।